शिवसेना और भाजपा के बीच बात उप मुख्यमंत्री पद पर अटकी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 4 नवंबर 2014

शिवसेना और भाजपा के बीच बात उप मुख्यमंत्री पद पर अटकी

महाराष्ट्र विधानसभा में फडणवीस सरकार के लिए बहुमत साबित करने में सप्ताह भर का समय बचा है लेकिन भाजपा और शिवसेना के बीच मंत्रिमंडल में भागीदारी के मसले पर मतभेदों को सुलझाया जाना अभी बाकी है . इसके लिए शिवसेना की अन्य शर्तो के साथ ही उप मुख्यमंत्री की कुर्सी भी एक महत्वपूर्ण मसला है .

पिछले शुक्रवार को शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के देवेन्द्र फडणवीस के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के बाद से ही दोनों पक्ष लगातार यह कह रहे हैं कि मतभेदों को सुलझाने के लिए विचार विमर्श की प्रक्रिया जारी है . शिवसेना के एक सांसद ने आज कहा कि वार्ता उप मुख्यमंत्री पद को लेकर ‘‘फंस’’ गयी है .

शिवसेना के एक सांसद ने अपना नाम गुप्त रखते हुए पीटीआई. भाषा से कहा, ‘‘ दोनों पक्षों के बीच बातचीत उप मुख्यमंत्री पद को लेकर फंस गयी है . हम अपने नामित सदस्य के लिए उप मुख्यमंत्री पद की मांग कर रहे हैं लेकिन वे देना नहीं चाहते . हम विभागों को लेकर कुछ समझौता कर सकते हैं लेकिन इस पर नहीं .’’ शिवसेना 1995 के फार्मूले का अनुसरण किए जाने पर जोर दे रही है जिसके तहत कनिष्ठ सहयोगी होने के नाते भाजपा को दोनों भगवा दलों की पहली गठबंधन सरकार में उप मुख्यमंत्री का पद मिला था.

इस व्यवस्था का 15 सालों तक उसके बाद की कांग्रेस. राकांपा सरकारों ने अनुसरण किया लेकिन अब भाजपा 288 सदस्यीय विधानसभा में 121 सीटों पर विजय हासिल कर सबसे बड़ी एकल पार्टी के रूप में सामने आयी है और वह इस व्यवस्था को खत्म करना चाहती है .

कोई टिप्पणी नहीं: