विधानसभा चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ेंगे: मांझी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 2 नवंबर 2014

विधानसभा चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ेंगे: मांझी

बिहार के मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने रविवार को कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हमारे नेता हैं और वे उनके नेतृत्व में अगला विधानसभा चुनाव लडेंगे. जीतन राम मांझी और नीतीश कुमार के बीच बढ़ती दूरी की खबरों के बीच मांझी के गत 31 अक्टूबर को इन दावों को खारिज करते हुए पटना में कहा था कि उनका नीतीश से कोई ‘मतभेद’ नहीं है.

‘महिला भूदान किसान सम्मेलन’ में रविवार को भाग लेने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए मांझी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हमारे नेता हैं और वे उनके नेतृत्व में ही विधानसभा चुनाव लडेंगे. उन्होंने कहा, जहां तक जेडीयू-आरजेडी-कांग्रेस गठबंधन के नेता का प्रश्न है, उसके नेता का चुनाव पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव, आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव एवं कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी व गठबंधन के अन्य नेता मिलकर करेंगे.

मांझी ने कहा कि जहां तक जेडीयू के नेता का प्रश्न है, सबसे पहले वे पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नाम को प्रस्तावित करेंगे. मुख्यमंत्री ने कहा कि कौन उनकी प्रशंसा करता है और कौन आलोचना, यह देखना उनका काम नहीं है. उन्होंने कहा, ‘मेरा कर्तव्य है राज्य के विकास के लिए काम करना.’



कोई टिप्पणी नहीं: