बिहार विधानसभा में JDU के चार विधायकों की सदस्यता खत्म - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 2 नवंबर 2014

बिहार विधानसभा में JDU के चार विधायकों की सदस्यता खत्म

बिहार विधानसभा अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी ने आज जेडीयू के चार बागी विधायकों की विधानसभा सदस्यता रद्द कर दी है. इन विधायकों पर राज्य सभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ क्रॉस वोटिंग करने का आरोप है. वैसे क्रॉस वोटिंग का आरोप 8 विधायकों पर था. ये बागी नेता पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ भी कई मौके पर बयानबाजी कर चुके हैं.

सदस्यता गंवाने वाले विधायकों में ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू, रवींद्र राय, नीरज कुमार बबलू और राहुल शर्मा हैं. इन विधायकों ने विधानसभा अध्यक्ष के फैसले के खिलाफ अदालत जाने की बात कही है. क्रॉस वोटिंग के बाद जेडीयू ने आठ विधायकों की विधानसभा सदस्यता रद्द करने के लिए विधानसभा अध्यक्ष से सिफारिश की थी. इस मामले पर अध्यक्ष के समक्ष कई दिनों से सुनवाई चल रही थी. इस समय विधायक पूनम देवी, अजीत कुमार, सुरेश चंचल और राजू कुमार सिंह के खिलाफ भी अध्यक्ष के समक्ष सुनवाई चल रही है.

सदस्यता खत्म होने के बाद ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू ने कहा कि इस फैसले के खिलाफ वो हाई कोर्ट जाएंगे. उन्होंने आरोप लगाया कि विधानसभा अध्यक्ष ने उनकी बात सही ढंग से नहीं सुनी. इधर, रवींद्र राय ने फैसले के पीछे पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को 'मास्टर माइंड' बताया है.

कोई टिप्पणी नहीं: