झारखंड में द्वितीय चरण का मतदान 2 दिसंबर को, तैयारियाँ पूरी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।


सोमवार, 1 दिसंबर 2014

झारखंड में द्वितीय चरण का मतदान 2 दिसंबर को, तैयारियाँ पूरी

2nd-phase-election-in-jharkhand-tomorrow
झारखंड में दूसरे चरण में 20 विधानसभा सीटों पर दो दिसम्बर को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह सात बजे से मतदान होगा और इसके लिये सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी है । राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी पी के जाजोरिया ने आज यहां बताया कि दूसरे चरण के चुनाव के लिए बहरागोड़ा तमाड़ :अजजा: तोरपा :अजजा :    खूंटी  :अजजा :    माडर  :अजजा :    सिसई :अजजा:  घाटशिला :अजजा :    पोटका :अजजा :    जुगसलाई : अजा:     जमशेदपुर पूर्व    जमशेदपुर पश्चिम  सरायकेला : अजजा :    खरसावां : अजजा :    मझगांव : अजजा :    चाईबासा  : अजजा :    जगन्नाथपुर : अजजा :    मनोहरपुर : अजजा:  सिमडेगा :अजजा :  कोलेबिरा : अजजा :  और चक्रधरपुर  : अजजा :  विधानसभा क्षेत्रों में कल सुबह सात बजे से मतदान होगा 1उन्होंने बताया कि जमशेदपुर पूर्व और जमशेदपुर पश्चिम में कल शाम पांच बजे तक मतदान होगा जबकि अन्य 18 विधानसभा क्षेत्रों में कल दिन के तीन बजे तक ही मतदान होगा  
      
श्री जाजोरिया ने बताया कि इन 20 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 223 प्रत्याशियों में 188 पुरुष और  35 महिला प्रत्याशी है ।दूसरे चरण में कुल 4431261 मतदाता 5047मतदान केन्द्रों पर कल मतदान करेंगे 1 इस चरण के चुनाव में कुल 37 करोड़पति उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे है । सिमडेगा से सबसे अधिक चार करोड़पति उम्मीदवार चुनाव मैदान में है ।

कोई टिप्पणी नहीं: