पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने आज कहा कि जब तक उनकी अंतिम सांस है तब तक शिरोमणि अकाली दल.शिअद. का भारतीय जनता पार्टी.भाजपा. के साथ गठबंधन बना रहेगा। उन्होंने विधानसभा परिसर में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि कांग्रेस ड्र्रग्स मुद्दे पर सरकार विशेषकर भाजपा को निशाना बना कर उसे शिअद से अलग करना चाहती है। उन्होंने कहा कि वह सुखबीर सिंह बादल को भी यह सलाह देते हैं कि भाजपा का साथ कभी छोड़ना नहीं और कांग्रेस से नाता जोड़ना नहीं।
उन्होंने कहा कि भाजपा के साथ सम्बंध राजनीतिक नहीं बल्कि ये राज्य में आपसी भाईचारा कायम रखने के लिए भी जरूरी हैं। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि उसने हमेशा ही पंजाब के साथ भेदभाव किया।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें