झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज रात राज्यपाल डा. सैयद अहमद को अपना इस्तीफा साैंप दिया। राजभवन के आधिकारिक सूत्रों ने यहां बताया कि श्री सोरेन ने राजभवन पहुंच कर राज्यपाल को अपना इस्तीफा साैंप दिया है और राज्यपाल ने उनका इस्तीफा स्वीकार करते हुए उन्हें अगली व्यवस्था तक कार्यवाहक मुख्यमंत्री बने रहने को कहा है। उल्ल्ोखनीय है कि झारखंड विधानसभा के आज घोषित नतीजों में भारतीय जनता पार्टी गठबंधन को कुल मिलाकर 42 सीटें मिली है जबकि झारखंड मुक्ति मोर्चा को केवल 19 सीटें मिली हैं।
सोरेन ने चुनावी नतीजों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि वह जनता के जनादेश का सम्मान करते है और अब राज्य में एक सशक्त विपक्ष की भूमिका निभाएंगे। श्री सोरेन ने आज यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि वह राज्य की जनता के जनादेश का सम्मान करते है और अब सदन में बेहतर विपक्ष की भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि विपक्ष के रूप में वह अपनी नई जिम्मेदारी को बेहतर तरीके से पूरा करने का प्रयास करेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें