भारतीय जनता पार्टी ने झारखंड तथा जम्मू कश्मीर विधान सभा चुनाव के आज आए परिणामों को मोदी लहर की जीत बताया जबकि कांग्रेस ने इस दावे को खारिज किया है। भाजपा के वरिष्ठ नेता तथा संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने यहां संसद भवन परिसर में पत्रकारों से कहा कि झारखंड और जम्मू कश्मीर विधानसभा के चुनाव परिणामों में मोदी लहर स्पष्ट दिखाई दी है। झारखंड से पार्टी के सांसद तथा वित्त राज्य मंत्री जयंत सिन्हा ने चुनाव परिणाम को मोदी लहर का नतीजा करार दिया और कहा कि इस विधानसभा चुनाव में झारखंड की जनता ने भाजपा को सरकार बनाने के लिए जनादेश दिया है।
कांग्रेस महासचिव तथा पार्टी के झारखंड प्रभारी वी के हरिप्रसाद ने कहा कि राज्य में मोदी लहर की हवा निकल गई है। पार्टी दावा कर रही थी कि उसे वहां 60 से 65 सीट मिलने वाली है लेकिन उसके दावे की हालत क्या हुई यह सबके सामने है। जनता दल.यू. के अध्यक्ष शरद यादव ने कहा कि विधानसभा के इन चुनाव परिणामों में मोदी का करिश्मा घटा है। उन्होंने दावा किया कि मोदी लहर आने वाले चुनाव में और कमजोर होगी।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें