झारखंड में 81 सीटों के लिये 23 को मतगणना - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।


सोमवार, 22 दिसंबर 2014

झारखंड में 81 सीटों के लिये 23 को मतगणना

counting-prepration-done-for-jharkhand-counting
झारखंड विधानसभा की 81 सीटों के लिये कल मंगलवार सुबह आठ बजे से मतगणना शुरु होगी और इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी है । राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी पी के जाजोरिया ने आज यहां बताया कि सुबह आठ बजे से राज्य की सभी 81 विधानसभा सीटों की मतगणना 24  केन्द्रों पर होगी. उन्होंने बताया कि सुबह आधे घंटे तक पोस्टल बैलेट की गिनती की जायेगी और इसके बाद सुबह साढे आठ बजे से इलेक्ट्रोनिक वोटिंग मशीन मे बंद वोटो की गिनती की जायेगी. उन्होंने बताया कि राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में मतगणना केन्द्र बनाये गये हैैं जहां सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किये गये है ।

श्री जाजोरिया ने बताया कि मतगणना के लिये 1312 काउटिंग टेबल राज्य भर में बनाये गये है । उन्होंने बताया कि मतगणना के एक घंटे के अंदर चुनावो के रुझान मिलने शुरु हो जायेंगे. उन्होंने बताया कि इन विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना इन मतगणना केन्द्रों पर होगी 
1 ....विधानसभा क्षेत्र.........................मतगणना केन्द्र 
1.राजमहल    बोरियो  बरहेट.................साहेबगंज कॉलेज 
2. लिट्टीपाड़ा  पाकुड  महेशपुर...............एमपीएमसी पाकुड़ 
3.शिकारीपाड़ा  दुमका जामा जरमुंडी........गवर्नमेंट पालिटेक्निक दुमका 
4.नाला . जामताड़ा...........................महिला आईटीआईआर जामताड़ा 
5.मधुपुर  सारठ    देवघर........................पंचायत ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट दिब्रग्राम देवघर 
6.पोरैयाहाट  गोड्डा  महगामा..................गोड्डा कॉलेज गोड्डा 
7. कोडरमा.....................................माईनिंग इंस्टीट्यूट कोडरमा 
8. बरकट्ठा हजारीबाग मांडू ...........एपीएमसी हजारीबाग 
9. बड़कागांव  रामगढ़..........................रामगढ़ कॉलेज 
10 सिमरिया  चतरा..............................चतरा कॉलेज बीएड बिल्डिंग 
11 धनवार    बगोदर  जमुआ गांडेय .............  एपीएमसी यार्ड गिरिडीह .गिरिडीह.डुमरी  
12 गोमिया बोकारो चंदनकियारी..... एपीएमसी चास 
13 सिन्दरी  निरसा  धनबाद ........................गवर्नमेंट पालिटेक्निक धनबाद व न्यू झरिया  टुंडी बाघमारा माईनिंग इंस्टीट्यूट निरसा 
14 बहरागोड़ा घाटशिला पोटका....................कॉपरेटिव कॉलेज बिल्डिंग जमेशदपुर पूर्वी और पश्चिमी जमशेदपुर 
15    ईचागढ.......................................कम्युनिटी हॉल सरायकेला सरायकेला. खरसावा मल्टीपरपस बिल्डिंग सरायकेला 
16  चाईवासा  मंझगांव  जगन्नाथपुर..............महिला कॉलेज चाईबासा मनोहरपुर    चक्रधरपुर 
17  तमाड़  सिल्ली  खिजरी  रांची....................बाजार समिति पंडरा रांची. हटिया    कांके  मांडर 
18  तोरपा  खूंटी......................................बिरसा कॉलेज खूंटी 
19  सिसई  गुमला बिशुनपुर ........................केओ कॉलेज गुमला 
20  सिमडेगा    कोलेबिरा.............................एस एस हाई स्कूल : ब्वायज : सिमडेगा 
21 लोहरदगा.........................................मल्टीपरपस बिल्डिंग लोहरदगा 
22 मनिका    लातेहार.................................गवर्नमेंट पॉलिटेकनिक लातेहार 
23 पांकी  विश्रामपुर  डालटनगंज ...................एपीएमसी यार्ड बेरिया डालटनगंज छत्तरपुर    हुसैनाबाद 
24 गढ़वा    भवनाथपुर ................................ कृषि बाजार समिति गढ़वा 

कोई टिप्पणी नहीं: