झारखंड में भाजपा गठबंधन को पहली बार पूर्ण बहुमत मिला - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।


मंगलवार, 23 दिसंबर 2014

झारखंड में भाजपा गठबंधन को पहली बार पूर्ण बहुमत मिला

first-majority-government-in-jharkhand
झारखंड विधानसभा की 81 सीटों के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी गठबंधन ने 42 सीटें जीतकर राज्य में ऐतिहासिक सफंलता अर्जित करते हुए प्रदेश में  पहली बार पूर्ण बहुमत हासिल किया है। प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बहुमत देने के आह्वान को जनता ने भरपूर र्समथन देते हुये भाजपा गठबंधन को 42 सीटोंपर जीत र्दज करा दी है। भाजपा को 37 सीटें मिली है जबकि उसके सहयोगी दल आजसू को पांच सीट मिली। इस गठबंधन में शामिल लोजपा एक सीट पर चुनाव लड़ी थी लेकिन शिकारीपाड़ा में उसे हार का सामना करना पड़ा। राज्य में भाजपा के बाद झामुमो प्रदेश में दूसरी सबसे बड़ी पार्टी उभरी है और उसने 19 सीटें जीती जबकि 2009 के विधानसभा चुनाव में उसे 18 सीटें मिली थी  और भाजपा को भी 18 सीटें ही मिली थी। राज्य में सत्तारुढ़ झामुमो की सहयोगी कांग्रेस गठबंधन ने छह सीटों पर जीत र्दज की है। हालांकि  कांग्रेस गठबंधन में शामिल राजद और जद यू ने अपना खाता भी नहीं खोल पाया। राजद के लिये लालू प्रसाद यादव और जद यू के लिये नीतीश कुमार तथा बिहार के मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने भी चुनाव प्रचार किया था। राज्य गठन के बाद राजद और जद यू पहली बार विधान सभा में खाता भी नहीं  खोल पाया।

राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी की अगुवाई वाली झारखंड विकास मोर्चा :प्रजातांत्रिक: ने आठ सीटोंपर जीत र्दज की है जबकि अन्य ने छह सीटों पर जीत र्दज की है। श्री मरांडी ने दो स्थानो गिरिडीह और धनवार विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा था लेकिन दोनो ही स्थानो पर उन्हें पराजय का मुंह देखना पड़ा। पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा भी मझगांव विधानसभा क्षेत्र से चुनाव हार गये है। पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा खरसांवा विधानसभा क्षेत्र में पराजित हो गये जबकि राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को दुमका विधानसभा क्षेत्र में हार का सामना करना पड़ा लेकिन बरहेट विधानसभा क्षेत्र से वह चुनाव जीत गये। इसके अलावा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत लोहरदगा से और कांग्रेस विधायक दल के नेता एवं राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेन्द्र प्रसाद सिंह बेरमो से तथा झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष शशांक शेखर भोक्ता सारठ से  कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत लोहरदगा से  राज्य के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुदेश महतो सिल्ली से    कांग्रेस विधायक दल के नेता राजेन्द्र प्रसाद सिंह बेरमो से  जल संसाधन मंत्री अन्नपूर्णा देवी कोडरमा से कृषि मंत्री बन्ना गुप्ता जमशेदपुर पश्चिम से  भारतीय प्रशासनिक सेवा के पूर्व अधिकारी जे बी तुबिद चाईबासा से  भारतीय पुलिस सेवा के पूर्व अधिकारी लक्ष्मण प्रसाद सिंह धनवार से चुनाव हार गये है। दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास जमशेदपुर पूर्व से झारखंड विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष सी पी सिंह रांची से  झाविमो प्रजातंत्रिक के नवीन जायसवाल हटिया से  कांग्रेस के आलमगीर आलम पाकुड से    भाजपा के सरयू राय जमशेदपुर पश्चिम से  भाकपा माले के राज कुमार यादव धनवार से  मासस के अरुप चटर्जी निरसा से चुनाव जीत गये है।

कोई टिप्पणी नहीं: