झारखंड विधानसभा चुनाव में इस बार राज्य के तीन पूर्व मुख्यमंत्रियों और विधानसभा अध्यक्ष को हार का मुंह देखना पड़ा है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी अपनी पुरानी सीट दुमका मे पराजित हो गये लेकिन बरहेट की सीट जीतने में कामयाब रहें।
राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने गिरिडीह और धनवार विधानसभा क्षेत्र से इस बार चुनाव लड़ा। धनवार श्री मरांडी का गृह क्षेत्र है लेकिन वहां उन्हें मुंह की खानी पड़ी जबकि अपने गृह जिला गिरिडीह की सीट पर भी उन्हें हार का सामना करना पड़ा। पूर्व मुख्यमंत्री और विधानसभा में विपक्ष के नेता अर्जुन मुंडा अपनी परंपरागत सीट खरसांवा से पराजित हो गये। श्री मुंडा 1995 से लगातार इस सीट से चुनाव जीतते रहे है।
निर्दलीय विधायक से मुख्यमंत्री बनकर इतिहास बनाने वाले मधु कोड़ा भी इस बार मझगांव विधानसभा क्षेत्र से पराजित हो गये जबकि उनकी पत्नी गीता कोड़ा जगन्नाथपुर से चुनाव जीतने में सफल रही 1 झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष शशांक शेखर भोक्ता पूर्व उप मुख्यमंत्री सुदेश महतो स्वास्थ्य मंत्री राजेन्द्र प्रसाद सिंह शिक्षा मंत्री गीताश्री उरांव पर्यटन मंत्री सुरेश पासवान जलसंसाधन मंत्री अन्नपूर्णा देवी अल्प संख्यक कल्याण मंत्री हाजी हुसैन अंसारी. कृषि मंत्री बन्ना गुप्ता सोरेन और राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष महुआ मांझी को भी हार का सामना करना पड़ा।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें