नील गाय के सामने आ जाने से पटना राजधानी दो हिस्सों में बंटी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।


शुक्रवार, 19 दिसंबर 2014

नील गाय के सामने आ जाने से पटना राजधानी दो हिस्सों में बंटी

patna rajdhani
नई दिल्ली से पटना जा रही राजधानी एक्सपे्रस में एक बडी दुर्घटना होने से उस समय बच गयी जब एक नील गाय के टकरा जाने से ट्रेन दो हिस्सों में बंट गयी। इस हादसे में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नही है। रेलवे सूत्रो ने आज यहां बताया कि 2303 राजधानी एक्सप्रेस नई दिल्ली से पटना जा रही थी। रुरा के अमियापुर के पास एक नीलगाय कल रात 11 बजे रेलवे ट्रैक पर राजधानी से टकरा गयी। 
     
इस हादसे में ट्रेन का इंजन अलग हो गया हालांकि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नही है लेकिन रेल यातायात दो घण्टे तक बाधित रहा. ट्रेन में एक अलग इंजन लगाकर इसे आगे के लिए रवाना किया गया। 

कोई टिप्पणी नहीं: