अमेरिका समेत अन्य देशों में बढ़ते उत्पादन के दबाव में अंतर्राष्ट्रीय बाजार में आज कच्चा तेल की कीमत पाँच साल से ज्यादा के न्यूनतम स्तर 65.29 डॉलर प्रति बैरल पर आ गयी। शुरूआती कारोबार में आज लंदन का ब्रेंट क्रूड सितंबर 2009 के बाद के निचले स्तर 65.29 डॉलर प्रति बैरल तक उतर गया। हालाँकि बाद में थोड़ा सँभलते हुये यह दो सेंट की तेजी के साथ 66.21 डॉलर प्रति बैरल तक चढ़ गया। इससे पहले सोमवार को ब्रेंट में 4.2 प्रतिशत यानि 2.79 डॉलर की गिरावट रही जो इस साल की तीसरी सबसे बड़ी गिरावट है। वहीं अमेरिकी क्रूड भी 23 सेंट की तेजी के साथ 63.28 डॉलर प्रति बैरल पर पहुँच गया।
नार्वे की ब्रॉकरेज कंपनी डीएनबी मार्केट्स का कहना है कि अगले साल के आरंभ में कच्चा तेल 50 डॉलर प्रति बैरल से भी नीचे उतर सकता है। इस बीच तेल निर्यातक देशों का समूह ओपेक उत्पादन नहीं घटाने के अपने फैसले पर कायम है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें