भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने पहले टेस्ट मैच में कप्तानी संभालने वाले विराट कोहली की तारीफ करते हुए उन्हें भविष्य के लिए बेहतर कप्तान बताया है। गावस्कर ने एक टीवी चैनल पर कहा कि एडिलेड टेस्ट में बतौर कप्तान अपना पहला मैच खेल रहे विराट ने बहुत प्रभावशाली प्रर्दशन किया और वह भविष्य में महेन्द्र सिंह धोनी की जगह ले सकते हैं। उन्होंने कोहली की आक्रामक तकनीक का बचाव करते हुए कहा क्रिकेट के इतिहास में अभी तक कोई भी परफेक्ट कप्तान नहीं हुआ है इसलिए विराट से यह उम्मीद करना ज्यादती होगी।
पहले टेस्ट मैच के पाँचवे दिन भारतीय खिलाडि़यों ने जीत के लिए 364 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिलचस्प खेल का प्रर्दशन किया लेकिन लक्ष्य से 48 रन दूर रह गए। शतकवीर कप्तान विरोट सहित अन्य बल्लेबाजों ने भी आक्रामक बल्लेबाजी का प्रर्दशन किया लेकिन चायकाल के बाद टीम का बल्लेबाजी क्रम लड़खड़ा गया और आखिरी सत्र में आठ विकेट गँवाने के साथ ही भारत यह मुकाबला भी हार गया। सीरीज के बाकी बचे तीन मैचों में कप्तानी के बारे में गावस्कर ने धोनी का र्समथन करते हुए कहा कि इतनी जल्दी विराट और धोनी की तुलना करना बेमानी होगा।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें