कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी कल झारखंड के एक दिवसीय चुनावी दौरे पर आएंगे। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजेश ठाकुर ने आज यहां बताया कि श्री गांधी 17 दिसम्बर को साढे़ दस बजे विमान से बोकारो आएंगें और फिर हेलीकॉप्टर से शिकारीपाड़ा जाएंगे तथा साढ़े ग्यारह बजे दिन में वहां चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। उन्होंनें बताया कि श्री गांधी कल डेढ बजे दिन में महगामा में पार्टी की चुनावी सभा को संबोधित करने के बाद लौट जाएंगे।
श्री ठाकुर ने बताया कि अपरिहार्य कारणों से कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का आज का झारखंड दौरा रद्द हो गया. श्रीमती गांधी को पाकुड़ में चुनावी सभा को आज संबोधित करना था।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें