एक चौंकाने वाले फैसले में मोदी सरकार ने डीआरडीओ के चीफ विनाश चंद्र को बर्खास्त कर दिया है। मंगलवार को उन्हें हटाने का फैसला लिया गया। प्रधानमंत्री की अगुआई में हुई कैबिनेट की नियुक्ति कमिटी की मीटिंग में अविनाश को 31 जनवरी से पद से हटाने का आदेश जारी किया गया। दिलचस्प बात है कि मीटिंग के तुरंत बाद डिपार्टमेंट ऑफ पर्सनेल एंड ट्रेनिंग की ओर से इस बारे में आदेश वेबसाइट पर सार्वजनिक किया गया लेकिन तुरंत बाद इसे हटा दिया गया। हाल के दिनों में बड़े पद से इस तरह से हटाने का यह दूसरा मामला है।
इसी तरह एसपीजी हेड के दुर्गा प्रसाद को आनन-फानन से हटाया गया था। हैरान करने वाली बात है कि अविनाश चंद्र बतौर डीआरडीओ 30 नवंबर को रिटायर कर गए थे लेकिन उन्हें इसका डायरेक्टर बनाकर 18 महीने का एक्टेंशन दिया गया था। सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री डीआरडीओ के कामकाज से संतुष्ट नहीं हैं और सार्वजनिक मंच पर इसका इजहार भी कर चुके हैं। सूत्रों के अनुसार जल्द ही डीआरडीओ में बड़े बदलाव की घोषणा भी होगी।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें