कला एवं संस्कृति मंत्री विनय बिहारी ने करवाया 2011 ैज्म्ज् उत्तीर्ण ललित कला अभ्यर्थियों के दो दिवसीय अनषन को जूस पिलाकर समाप्त। दो लोगों को अपने साथ षिक्षामंत्री व मुख्यमंत्री से मिलवाने के लिए ले गए।
पटनाः बिहार ललित कला अकादमी 2011 के उत्तीर्ण छात्रों की सरकार के वादाखिलाफी के विरोध में बैठे छात्रों के दो दिवसीय अनषन को कला एवं संस्कृति मंत्री विनय बिहारी ने जूस पिलाकर समाप्त कराया। उन्होंने कहा कि आपकी मांगें जायज हैं और मैं हमेषा आपके मागों के साथ खड़ा हूं। उन्होंने दो लोगों को अपने साथ षिक्षा मंत्री व मुख्य मंत्री से मिलवाने के आष्वासन के साथ अपने साथ ले गए। छात्रों ने एक स्वर में कहा कि जबतक सरकार कला उत्तीर्ण अभ्यार्थियों की नियुक्ति नहीं करती है हमारा आंदोलन और तीव्र होता चला जाएगा। आंदोलन की अगली कड़ी में छात्र पूरे राज्य भर में आंदोलन को फैलाने का काम करेंगे।
अनषन पर बैठे मिथलेष शर्मा, तारकेष्वर पटेल, पंकज कुमार, आदित्य कुमार, शंकर कुमार, प्रीत कुमार सहित ए.आई.एस.एफ के राज्य कार्यकारिणी सदस्य आकाष गौरव, पटना विवि. सचिव मो. हदीष, पूजा कुमारी, नेहा कुमारी, मनीषा कुमारी, राजकुमार, अविनाष कुमार सहित दर्जनों छात्र उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें