दिल्ली में गोली मारकर पुलिस कांस्टेबल की हत्या - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 13 जनवरी 2015

दिल्ली में गोली मारकर पुलिस कांस्टेबल की हत्या

राजधानी दिल्ली में एक 30 वर्षीय पुलिस कांस्टेबल की सोमवार रात अज्ञात हत्यारों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल के पद पर नियुक्त करमवीर सोमवार रात पश्चिमी दिल्ली के अलीपुर स्थित झंगोला गांव में गश्ती पर थे, जब उन्हें सूचना मिली कि इलाके में कुछ लोग शराब की तस्करी की कोशिश कर रहे हैं।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया, ''कांस्टेबल (करमवीर) ने कुछ मिनटों बाद ही मोटरसाइकिल पर सवार दो लोगों को शराब की बोतलों भरी कार्टन ले जाते देखा और उनका पीछा किया। मोटरसाइकिल पर पीछे बैठे व्यक्ति ने उन पर गोली चला दी, जो उनके सीने में लगी।'' घायल कांस्टेबल को आनन-फानन में नरेला स्थित अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। पुलिस हत्यारों की पहचान करने की कोशिश कर रही है।

कोई टिप्पणी नहीं: