भारतीय चौकियों पर पाकिस्तान की ओर से गोलाबारी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 13 जनवरी 2015

भारतीय चौकियों पर पाकिस्तान की ओर से गोलाबारी

जम्मू एवं कश्मीर में अंतर्राष्ट्रीय सीमा से सटी सीमा सुरक्षा बल की चौकियों पर पाकिस्तान की ओर से सोमवार रात एक बार फिर बिना किसी उकसावे के गोलाबारी की गई। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को आईएएनएस को बताया कि पाकिस्तान रेंजर्स ने सोमवार को जम्मू क्षेत्र के सांबा जिले में बीएसएफ की तीन चौकियों पर हमले किए। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान की ओर से गोलाबारी रात आठ बजे शुरू हुई। बीएसएफ ने भी जवाबी कार्रवाई की। दोनों ओर से गोलाबारी रात 11.35 बजे तक होती रही। अब तक इस गोलाबारी में हमारी ओर से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

जम्मू क्षेत्र के सांबा और कठुआ जिलों के सीमाई इलाकों में पाकिस्तान की ओर से लगातार हो रही गोलीबारी के कारण 10,000 से अधिक ग्रामीण अपना घर छोड़ने पर मजबूर हो गए हैं, जो फिलहाल सुरक्षित स्थानों पर बनाए गए शिविरों में रह रहे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: