ए.एस किरण कुमार होंगे इसरो के नए चेयरमैन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 13 जनवरी 2015

ए.एस किरण कुमार होंगे इसरो के नए चेयरमैन

 प्रधानमंत्री कार्यालय के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। ए.एस. किरण कुमार फिलहाल इसरो की संस्था स्पेस ऐप्लिकेशन सेंटर के डायरेक्टर हैं।
भारतीय अंतरिक्ष शोध संगठन (इसरो) के वरिष्ठ वैज्ञानिक एएस किरण कुमार इसरो के नए चेयरमेन होंगे। सरकार ने उनकी नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। 

प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाली कैबिनेट की अपॉइंटमेंट्स कमिटी ने किरण कुमार के नाम पर मुहर लगाई और इस बारे में आदेश भी जारी कर दिए गए। किरण कुमार इसरो के प्रमुख होने के साथ ही डिपार्टमेंट ऑफ स्पेस के सेक्रेटरी, री-इंप्लॉयमेंट पर गठित स्पेस कमिशन के चेयरमैन भी होंगे। कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर उनकी नियुक्ति तीन साल होगी। सीनियर मोस्ट साइंटिस्ट होने के कारण ही इन्हें इसरो की कमान सौंपी गई है।

कोई टिप्पणी नहीं: