आज राहुल गांधी को कांग्रेस पार्टी का अध्यक्ष बनाने की घोषणा हो सकती है - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 13 जनवरी 2015

आज राहुल गांधी को कांग्रेस पार्टी का अध्यक्ष बनाने की घोषणा हो सकती है

दिल्ली में चुनावी तारिखों की घोषणा के साथ ही कांग्रेस में भी हलचल तेज हो गई है. कांग्रेस ने आज दिल्ली में कांग्रेस वर्किंग कमेटी की अहम बैठक बुलाई है. आज वर्किंग कमेटी की बैठक में पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है. राहुल गांधी को कांग्रेस पार्टी का अध्यक्ष बनाया जा सकता है.

कांग्रेस के कई बड़े नेता पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी को सर्वोच्च अध्यक्ष पद देने की बात रख चुके हैं. हाल में सोनिया गांधी पार्टी की अध्यक्ष हैं. कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक से पहले पार्टी महासचिव जनार्दन द्विवेदी, दिग्विजय सिंह और राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत भी राहुल को अध्यक्ष बनाने की मांग कर चुके हैं.

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा था कि जिस नेता के लिए पूरी पार्टी एकजुट हो, वह चाहे आज अध्यक्ष बनें या कल, पूरी पार्टी उनका स्वागत करेगी. गहलोत से पहले कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने भी बार फिर मांग की है कि पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी को कांग्रेस की पूरी जिम्मेदारी सौंप दी जाए. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी अभी उपाध्यक्ष हैं, मैं सोनिया गांधी जी से गुजारिश करता हूं कि अब उनको पूरी एआईसीसी की जिम्मेदारी दे दी जाए.


कोई टिप्पणी नहीं: