मनसे के 4 पूर्व विधायक हुए बीजेपी में शामिल - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 14 जनवरी 2015

मनसे के 4 पूर्व विधायक हुए बीजेपी में शामिल

राज ठाकरे की महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) को मंगलवार को तब बड़ा झटका लगा जब उसके चार पूर्व विधायकों तथा राज ठाकरे के कुछ करीबी पार्टी पदाधिकारियों ने यहां सत्तारुढ़ बीजेपी का दामन थाम लिया। 

महाराष्ट्र बीजेपी के अध्यक्ष रावसाहब दानवे ने पूर्व विधायकों प्रवीण दारेकर, वसंत गीते, रमेश पाटिल और काशीनाथ मेंगल को पार्टी की सदस्यता दिलाई। उन्होंने जिला परिषदों और पंचायत समितियों के कुछ अन्य पूर्व पदाधिकारियों को भी बीजेपी की सदस्यता दिलाई। 

बीजेपी ने कहा कि वह महाराष्ट्र में एक करोड़ सदस्यों को जोड़ने के अभियान के तहत अन्य दलों से और अधिक कार्यकर्ताओं को शामिल करने के लिए तैयार हैं। दारेकर को राज ठाकरे का करीबी माना जाता है और वह MNS के वरिष्ठ नेताओं में शुमार थे, वहीं गीते नासिक में पार्टी को मजबूती प्रदान करने में शामिल रहे।

कोई टिप्पणी नहीं: