जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री व पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी के संरक्षक मुफ्ती मोहम्मद सईद ने कहा है कि प्रदेश में सरकार के गठन को लेकर भाजपा के साथ बातचीत जारी है। जम्मू में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सईद ने कहा कि बातचीत को दिशा मिलने के बाद भाजपा के साथ न्यूनतम साझा कार्यक्रम को लेकर वार्ता शुरू की जाएगी।
पीडीपी के संरक्षक मुफ्ती मोहम्मद सईद ने कहा कि उनकी पार्टी सत्ता की भूखी नहीं है। इस लिए यह बात पूरी तरह से स्पष्ट है कि हम अपने मूल सिद्धांतों से कभी कोई समझौता नहीं करेंगे। पार्टी के मूल सिद्धांतों में समयबद्ध तरीके से आर्म्स फोर्स स्पेशल पावर एक्ट को हटाना और पाकिस्तान के साथ बातचीत की शुरुआत करना सबसे महत्वपूर्ण है।
सईद ने कहा कि हमारी पार्टी जम्मू कश्मीर के लिए विशेष पैकेज चाहती है विशेषकर प्रदेश के युवाओं के लिए जो बेरोजगारी की समस्या से बेहाल हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश इस समय गंभीर समस्याओं से जूझ रहा है, इसे एक मजबूत सरकार की जरूरत है जो प्रदेश की समस्याओं का समाधान मजबूती से कर सके।
.jpg)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें