पूर्व सांसद एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राज बब्बर ने आज आरोप लगाया कि केन्द्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार की कथनी और करनी में अंतर है और एक विदेशी मेहमान की भारत यात्रा के दौरान देश के आकाश को गिरवी रखा जा रहा है।
भोपाल नगर निगम चुनाव के लिये घोषणा पत्र जारी करने के बाद बब्बर ने संवाददाताओं से कहा कि हमें इस बात की खुशी है कि गणतंत्र दिवस पर विदेशी मेहमान आ रहा है लेकिन मेहमान की यात्रा के दौरान सुरक्षा के नाम पर आकाश तक को गिरवी रखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि हम विदेशी मेहमान और अपने आसमान की हिफाजत करना जानते हैं, हम किसी के आगे झुकते नहीं हैं और हमें किसी मुल्क की ताकत की जरूरत भी नहीं हैं।
एक प्रश्न के उत्तर में बब्बर ने कहा कि यदि विदेशी मेहमान आगरा आते हैं तो हम उनको पूरी मोहब्बत के साथ सीने से लगायेंगे। देश में कांग्रेस की लगातार हार के बारे में पूछे जाने पर बब्बर ने कहा कि हम हार नहीं रहे हैं बल्कि एक बड़ी जंग की तैयारी कर रहे हैं तथा बड़ी जंग के लिये पीछे हटना पड़ता है। इससे पहले उन्होंने भोपाल नगर निगम चुनाव के लिये कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी किया।
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुरेश पचौरी ने बताया कि हम भोपाल को न केवल आधुनिक तरीके से एक हाईटेक शहर बनाना चाहते हैं बल्कि यहां मेट्रो और मोनो रेल के साथ साथ शहर को एजुकेशन हब के एप में भी विकसित करना चाहते हैं।
घोषणा पत्र में राजधानी में मल्टीस्टोरी पार्किंग, 24 घंटे पानी दिये जाने, वद्धाश्रम और रैनबसेरे बनाये जाने, यातायात व्यवस्था दुरस्त करने के लिये छह स्थानों पर फ्लाईओवर बनाने, भोपाल गैस पीडितों को मुआवजा एवं दोषियों को सजा दिलाने में पहल किये जाने का वायदा किया गया है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अएण यादव ने नगर निगम चुनाव में अनेक बागी प्रत्याशी खड़े होने के बारे में पूछे जाने पर कहा कि जो भी कांग्रेसी, पार्टी के अधिकत प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव मैदान में है वह अभी से अपने आप को पार्टी से निष्कासित समक्ष ले।
.jpg)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें