राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ राष्ट्रवादी संगठन: किरण बेदी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 21 जनवरी 2015

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ राष्ट्रवादी संगठन: किरण बेदी

दिल्ली में बीजेपी की सीएम उम्मीदवार किरण बेदी ने कहा है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एक राष्ट्रवादी संगठन है और उसने भारत को एकजुट रखा है. बेदी ने अपने बीजेपी में शामिल होने को लेकर पूछे गए एक सवाल के जवाब में कहा, "मैंने बीजेपी इसलिए ज्वाइन किया है ताकि जनता को केजरीवाल के टकराव भरी राजनीति से निजात दिलाया जा सके."


 किरण बेदी ने आज कृष्णानगर सीट से अपना नामांकन भरने से पहले स्वतंत्रता सेनानी लाला लाजपत राय को बीजेपी का मफलर पहना दिया, जिससे उन्होंने एक नए विवाद को जन्म दे दिया. आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल ने किरण बेदी के ऐसा करने पर कहा है कि उन्हें कम से कम स्वतंत्रता सेनानी लाला लाजपत राय का भगवाकरण नहीं कर चाहिए. ग़ौरतलब है कि 16 जनवरी को  किरण बेदी ने बीजेपी में शामिल हुई और 19 जनवरी को उन्हें बीजेपी की ओर से दिल्ली में सीएम पद का उम्मीदवार घोषित किया गया.

कोई टिप्पणी नहीं: