अडवाणी और रामदेव पद्म पुरस्कार से सम्मानित होंगे - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 23 जनवरी 2015

अडवाणी और रामदेव पद्म पुरस्कार से सम्मानित होंगे


पद्म पुरस्कारों की संभावित सूची में बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी और शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष और पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को पद्म सम्मान दिया जा सकता है। बाबा रामदेव और श्री श्री रविशंकर को भी पद्म पुरस्कार मिल सकता है। खेल जगत की दिग्गज हस्तियों में से हॉकी टीम के कप्तान सरदारा सिंह, बैडमिंटन खिलाड़ी पी वी संधू और कुश्ती खिलाड़ी सुशील कुमार को उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया जा सकता है। 

फिल्म और गीत-संगीत से जुड़ी कई हस्तियों को भी पद्म सम्मान से नवाजा जा सकता है। अभिनेता दिलीप कुमार, रजनीकांत, अमिताभ बच्चन, निर्देशक संजय लीला भंसाली, सलीम खान और प्रसून जोशी भी पद्म पुरस्कारों की रेस में हैं।

वहीं केंद्र सरकार की तरफ से पीआईबी ने ट्विट कर जानकारी दी है कि जो नाम मीडिया में चल रहे हैं वो सिर्फ अटकलें क्योंकि सरकार ने अभी किसी के नाम का ऐलान नहीं किया है। इन अवॉर्ड्स का ऐलान हर साल 25 जनवरी की शाम को होता है। इस साल भी 25 जनवरी को ही होगा।

कोई टिप्पणी नहीं: