बिहार की आरा सिविल कोर्ट में धमाका, महिला समेत दो की मौत - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 23 जनवरी 2015

बिहार की आरा सिविल कोर्ट में धमाका, महिला समेत दो की मौत


बिहार के आरा जिले की सिविल कोर्ट में हुए एक देसी बम धमाके में एक पुलिसकर्मी और एक महिला की मौत हो गई।

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक गुप्तेश्वर पांडे ने मीडिया से कहा कि मारी गई महिला ही बम लेकर परिसर में दाखिल हुई थी और वह बम फट गया। धमाके में 14 लोग घायल भी हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

आरा (सदर) के (एसडीएम) अनिल कुमार ने बताया कि इस घटना में घायल एक सिपाही अमित कुमार की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। महिला की मौत घटनास्थल पर ही हो गई थी। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक घटनास्थल पर तत्काल पहुंचे तथा न्यायालय परिसर को सील कर दिया गया।

हमले के बाद मची आपाधापी के बीच दो कैदी फरार हो गए। इनमें से एक शातिर बदमाश है, जिसके ऊपर हत्या और बम धमाके सहित कई अन्य मामले चल रहे हैं।

मुख्यमंत्री कार्यालय के एक अधिकारी के अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राज्य सरकार से घटना पर रिपोर्ट मांगी है।

कोई टिप्पणी नहीं: