अमेरिका ने विश्वभर में रह रहे अपने नागरिकों के लिए जारी की चेतावनी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 10 जनवरी 2015

अमेरिका ने विश्वभर में रह रहे अपने नागरिकों के लिए जारी की चेतावनी

फ्रांस में हुये भयानक आतंकवादी हमलों के बाद अमेरिका ने भारत सहित विश्वभर में रह रहे अपने नागरिकों के लिए चेतावनी जारी की है और कहा है कि अमेरिकियों के खिलाफ हमले में वद्धि हो रही है। विदेश मंत्रालय ने कहा चाहे आतंकवादी संगठनों के साथ जुड़े लोगों, उनकी नकल करने वालों या व्यक्तिगत अपराधियों की ओर से हुए हों, हाल के आतंकवादी हमले हमें याद दिलाते हैं कि अमेरिकी नागरिकों को उच्च स्तर की सर्तकता बनाए रखने और अपनी सुरक्षा के प्रति जागरूकता रखने के लिए उचित कदम उठाने की जरूरत है।

विश्वभर में अमेरिकियों और उनकी संपत्तियों के समक्ष खतरों का ब्योरा देते हुए विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत लगातार आतंकवाद और विद्रोही गतिविधियों से रूबरू हो रहा है, जिसका अमेरिकी नागरिकों पर प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से असर हो सकता है। विदेश मंत्रालय ने कहा, हरकत-उल-जिहाद-अल-इस्लामी, हरकत-उल-मुजाहिदीन, इंडियन मुजाहिदीन, जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा जैसे अतिवादी समूहों सहित पश्चिम विरोधी आतंकवादी समूह भारत में सक्रिय हैं। उसने कहा वह निरंतर अमेरिकी नागरिकों और विदेशी हितों के खिलाफ आतंकवादी हमलों और अन्य हिंसाओं के बारे में चिंतित रहता है।

बयान में बताया गया है, पूर्व में बड़े शहरी क्षेत्रों में पश्चिमी लोगों द्वारा इस्तेमाल किये जाने वाले सार्वजनिक स्थलों, लग्जरी और अन्य होटलों, ट्रेनों, रेलवे स्टेशनों, बाजारों, सिनेमा घरों, धार्मिक स्थलों और रेस्त्रानों को निशाना बनाया जाता रहा है। हमलावर शाम के व्यस्त समय के दौरान बाजारों और अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर हमला करते हैं लेकिन यह हमला किसी भी समय हो सकता है।

कोई टिप्पणी नहीं: