पाकिसतान की संसद ने सैनिक अदालतों का विधेयक पास किया - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 6 जनवरी 2015

पाकिसतान की संसद ने सैनिक अदालतों का विधेयक पास किया

army-court-bill-passed-in-pakistan
पाकिस्तान की संसद ने आतंकवादियों के विरूद्ध मुकदमा चलाने के लिए सैनिक अदालतों को कायम करने का विधेयक आज पास कर दिया। विधेयक के पक्ष में 242 मत पडे और उसे बहुमत से पास किया गया। विधेयक के पक्ष में संसद की कुल सदस्य संख्या में से दो तिहाई से भी 14 अधिक वोट पडे। धार्मिक पार्टियों तथा इमरान खान की पाटी के सांसदों ने मतदान में भाग नहीं लिया। 

इस विधेयक के अब इसी सप्ताह सीनेट में पास होने की संभावना है। इसके बाद राष्ट्रपति के हस्ताक्षर के बाद यह कानून वन जायेगा। सैनिक अदालतों का कानून दो वर्ष के लिए बनाया जा रहा है। सैनिक अदालतों का उपयोग राजनीतिज्ञों मीडियार्कमियों तथा आम नागरिकों के लिए नहीं किया जायेगा।

कोई टिप्पणी नहीं: