वर्ल्ड कप की 15 सदस्यीय टीम का ऐलान - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 6 जनवरी 2015

वर्ल्ड कप की 15 सदस्यीय टीम का ऐलान

वर्ल्ड कप 2015 के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है। टीम में युवराज सिंह को जगह नहीं दी गई है जबकि रवींद्र जडेजा चोटिल होने के बावजूद टीम में जगह बनाने में कामयाब रहे हैं। टीम में स्टुअर्ट बिन्नी, अक्षय पटेल को भी मौका दिया गया है जबकि धवल कुलकर्णी रिजर्व खिलाड़ी रहेंगे।

मुख्य चयनकर्ता संदीप पाटिल के नेतृत्व में सेलेक्टर्स ने टीम इंडिया के अंतिम 15 खिलाड़ियों के नाम फाइनल किए। टीम में कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली, शिखर धवन, रोहित शर्मा. सुरेश रैना, रवींद्र जडेजा, अंबाती रायडू, आर अश्विन, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, अंजिक्य रहाणे, ईशांत शर्मा, मोहम्मद शामी, उमेश यादव और स्टुअर्ट बिन्नी शामिल हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: