बालाघाट (मध्यप्रदेश) की खबर (22 जनवरी) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 22 जनवरी 2015

बालाघाट (मध्यप्रदेश) की खबर (22 जनवरी)

कलेक्टर ने किया धान खरीदी केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण
  • चिल्लौद एवं नेवरगांव(वा.) के प्रभारी को तत्काल हटाने के निर्देश

balaghat news
कलेक्टर श्री व्ही. किरण गोपाल ने आज 22 जनवरी 2015 को लालबर्रा तहसील के अंतर्गत आने वाले धान खरीदी केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्थाओं को देखा। इस दौरान उन्होंने धान बिक्री के लिए लेकर आये किसानों से भी चर्चा की और भगुतान के बारे में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान जिला विपणन अधिकारी श्री देवेन्द्र यादव, जिला आपूर्ति अधिकारी सुश्री रश्मि साहू एवं जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के प्रबंधक श्री जी.एस. तुरकर भी मौजूद थे। कलेक्टर श्री किरण गोपाल ने ग्राम डोकरबंदी, मिरेगांव, निलजी, चिल्लौद एवं नेवरगांव(वा.) के धान खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण किया तो उन्हें चिल्लौद एवं नेवरगांव के केन्द्र में भारी अव्यवस्था देखने को मिली। इन दोनों केन्द्रों के धान खरीदी प्रभारियों द्वारा धान खरीदी में लापरवाही बरती जा रही थी। उनके द्वारा बारदानों का सही हिसाब नहीं रखा जा गया था और खरीदी गये धान के बोरों पर सही मार्किंग भी नहीं की गई थी। इन केन्द्रों पर खरीदी गई धान के निरीक्षण में पाया गया कि वह निर्धारित मापदंड के अनुसार अच्छी गुणवत्ता की नहीं है। धान खरीदी में लापरवाही पाये जाने पर कलेक्टर ने चिल्लौद के प्रभारी टीकाराम सोनी एवं नेवरगांव(वा.) के प्रभारी डी.डी. बोपचे को तत्काल धान खरीदी के कार्य से हटाने के निर्देश दिये। धान खरीदी केन्द्रों के निरीक्षण के दौरान किसानों ने चर्चा के दौरान बताया कि बारदानों की कमी के कारण उन्हें परेशानी हो रही है। इस पर कलेक्टर ने किसानों को आश्वस्त किया कि सभी खरीदी केन्द्रों में बारदानों की व्यवस्था की जा रही है और 25 जनवरी तक जितने भी किसानों का धान आयेगा उसे खरीदा जायेगा। उन्होंने किसानों से कहा कि वे धान को साफ करके ही बिक्री के लिए लायें।  

सहायक आयुक्त ने किया परसवाड़ा एवं भीड़ी की शाला का निरीक्षण
  • प्रयोगशाला प्रभारी को कारण बताओ नोटिस जारी

सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्री सत्येन्द्र सिंह मरकाम ने 21 जनवरी 2015 को परसवाड़ा एवं भीड़ी की शालाओं का आकस्मिक निरीक्षण किया और वहां की शिक्षण व्यवस्थाओं को देखा। सहायक आयुक्त के निरीक्षण के दौरान शा.उत्कृष्ट उच्च.माध्य. विद्यालय परसवाड़ा  का समस्त स्टाफ उपस्थित पाया गया। विद्यालय की प्रयोगशाला के  निरीक्षण के दौरान प्रयोगशाला पंजी एवं अन्य नस्तियों का संधारण नही होने एवं विद्यार्थियों को प्रयोग नही कराकर केवल कापी में लिखवाकर प्रभारी शिक्षक द्वारा हस्ताक्षर किया जाना पाया गया। जिसके कारण संबंधित शिक्षक को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है कि क्यों न उनके विरूध्द अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाये। शासकीय उच्च.माध्य विद्यालय भीड़ी संस्था के निरीक्षण के दौरान संस्था के प्राचार्य श्री आलोक चौरे स्टाफ सहित उपस्थित पाये गये । उपस्थित छात्र/छात्राओं से अध्ययन/अध्यापन के संबंध में चर्चा कर उन्हें परीक्षा अच्छे अंकों के साथ उत्तीर्ण करने के टीप्स दिये गये । इस शाला में प्रायोगशाला पंजी का संधारण नही किया जाना पाया गया । जिस पर तत्काल प्रयोगशाला पंजियों का विधिवत संधारण करने के निर्देश दिये गये।

पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के पंजीयन का आनलाईन किया जा रहा है नवीनीकरण
म.प्र. भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार मंडल द्वारा संचालित योजनाओं के अंतर्गत जिले में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के परिचय पत्रों का नवीनीकरण कार्य आनलाईन किया जायेगा। श्रम पदाधिकारी श्री डी.एस. चौहान ने बताया कि वर्तमान समय में मंडल द्वारा पूर्व पंजीकृत समस्त निर्माण श्रमिकों के परिचय पत्रों का नवीनीकरण कार्य आनलाईन  किया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों के श्रमिकों का पंजीयन एवं नवीनीकरण कार्य आनलाईन संबंधित जनपद पंचायत में तथा नगरीय क्षेत्र के श्रमिकों का पंजीयन एवं नवीनकरण कार्य नगर पालिका कार्यालय द्वारा किया जा रहा है। जिले के समस्त पंजीकृत निर्माण श्रमिकों से कहा गया है कि वे अपने पंजीयन कार्ड का आनलाईन नवीनीकरण अपने क्षेत्र के जनपद पंचायत कार्यालय/नगर पालिका कार्यालय में जाकर करवा लें। जिन श्रमिकों द्वारा अपने पंजीयनों का नवीनीकरण नहीं किया जायेगा, उनके कार्डों को निरस्त कर दिया जायेगा। 

26 जनवरी को भारत पर्व का आयोजन, विकास प्रदर्शनी भी लगेगी
गणतंत्र दिवस 26 जनवरी की शाम को बालाघाट जिला मुख्यालय में भारत पर्व का आयोजन किया जायेगा। यह कार्यक्रम 26 जनवरी की शाम 7 बजे से नूतन कला निकेतन बालाघाट में आयोजित किया जायेगा। इस कार्यक्रम में म.प्र. शासन के किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री श्री गौरीशंकर बिसेन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगें।इस कार्यक्रम में जबलपुर के रागा बैंड आर्केस्ट्रा द्वारा देशभक्ति पर कार्यक्रम प्रस्तुत किये जायेंगें। इसके बाद डिंडोरी के परसराम धुर्वे व साथी कलाकारों द्वारा शैला बैगा नृत्य प्रस्तुत किये जायेंगें। विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले एवं जिले का नाम रोशन करने वाले व्यक्तियों को इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के द्वारा पुरूस्कार का वितरण किया जायेगा। भारत पर्व के कार्यक्रम में जनसम्पर्क विभाग द्वारा विकास कार्यों पर आधारित प्रदर्शनी भी लगाई जायेगी। नागरिकों से अपील की गई है कि वे भारत पर्व कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर लाभ उठायें। 

सहायक आयुक्त ने ली छात्रावास अधीक्षकों की बैठक
सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्री एस.एस. मरकाम ने आज 22 जनवरी को कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में विभागीय छात्रावास/आश्रम अधीक्षकों की बैठक लेकर छात्रावास/आश्रमों के सुव्यवस्थित संचालन के बारे में विस्तार से चर्चा की। बैठक में सभी छात्रावासों एवं आश्रमों के अधीक्षकों को निर्देशित किया गया कि आगामी माह में परीक्षा प्रारंभ होने के कारण छात्रावास/आश्रमों में निवासरत छात्र/छात्राओं को अच्छी पढाई करवाने उनके साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतित करें। ठंड को ध्यान में रखते हुए छात्र/छात्राओं को पर्याप्त गर्म कपड़े में रखने के निर्देश दिये गये । इस दौरान प्रत्येक अधीक्षकों द्वारा छात्रावास की गतिविधियों से अवगत कराया गया। बैठक में अधीक्षकों से डॉ. ए.के. जैन ने छात्रावास/आश्रमों में निवासरत अनुसूचित जाति/जनजाति वर्ग के छात्र/छात्राओं में पाये जाने वाली सिकलसेल एनिमिया बिमारी की पहचान एवं रोकथाम पर विस्तृत चर्चा की। इस बैठक में मण्डल संयोजक श्री जागेन्द्र वासनिक, श्री कुलदीप सिन्हा उपयंत्री, श्री टी.एस. पाल, श्री अक्षय मोहारे, श्री कुलदीप चंदेल, श्री अधीर घोड़ेश्वर  द्वारा विभागीय विभिन्न योजनाओं के बारे में चर्चा की गई।

राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यक्रम में 25 जनवरी को 54 छात्र-छात्राओं, आंगनवाड़ी कार्र्यकत्ता एवं बी.एल.ओ. को मिलेगा पुरूस्कार
राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर 25 जनवरी को जिले में जिला स्तर एवं मतदान केन्द्र स्तर पर कार्यक्रम आयोजित कर नये मतदाताओं को फोटो युक्त मतदाता परिचय पत्रों का वितरण किया जायेगा। मताधिकार के उपयोग के प्रति जागरूकता के लिए जिले में आयोजित वाद-विवद, निबंध, स्लोगन प्रतियोगिता के 54 विजेताओं को 25 जनवरी को शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय बालाघाट में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में पुरूस्कृत किया जायेगा। मताधिकार के प्रति जागरूकता के लिए आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं का चयन कर लिया गया है। कालेज स्तर की निबंध प्रतियोगिता में कमला नेहरू कालेज बालाघाट की दीपा नंदनवार को एक हजार रु., सुनीता परस्ते को 500 रु. व लालबर्रा कालेज की पुष्पलता हांडगे को 250 रु. का ईनाम दिया जायेगा। स्लोगन प्रतियोगिता में कमला नेहरू कालेज बालाघाट की दीपा नंदनवार को एक हजार रु., सुरभी गौर को 500 रु. एवं शिवानी लिल्हारे को 250 रु. का ईनाम दिया जायेगा। वादविवाद प्रतियोगिता में कमला नेहरू कालेज बालाघाट की संगीता खरोले को एक हजार रु., करिश्मा श्रीवास को 500 रु. तथा राखी हिरेन्द्रवार को 250 रु. का ईनाम दिया जायेगा। स्कूल स्तर की निबंध प्रतियोगिता में बालाघाट के राहुल हरिनखेड़े को एक हजार रु., नेवरगांव(ला.) के हितेश हरिनखेड़े को 500 रु. तथा परसवाड़ा की पूर्वा चन्द्रें को 250 रु. का ईनाम दिया जायेगा। चित्रकला प्रतियोगिता में परसवाड़ा के गजेन्द्र मंडलेकर को एक हजार रु, लांजी के प्रकाश दमाहे को 500 रु. तथा रामपायली की नाजिया सैयद को 250 रु. का ईनाम दिया जायेगा। एक-एक हजार रु. के पुरूस्कार के लिए प्रत्येक विधान सभा से 3 बी.एल.ओ. का चयन किया गया है। बी.एल.ओ. में बैहर विधान सभा से तुमड़ीभाट के शिशिर कुमार उईके, घोदी के जी.पी. नामदेव व परसाटोला की चमेली धुर्वे, लांजी विधानसभा से चिचामटोला के अमरूदास पगरवारे, सर्रा के महेन्द्र बागड़े, व डोंगरगांव के इन्द्रकुमार सहारे, परसवाड़ा विधानसभा से खुरसोड़ी के विनोद तामस्वाड़े, डूडगांव के संतलाल मेरावी व बगदरा के मनोज बिसेन, बालाघाट विधानसभा से कोल्हवा के संजय नानाजी, खैरी के प्रकाशचन्द्र नरवास व कुम्हारी के ईशुलाल हरिनखेड़े, वारासिवनी विधानसभा से जागपुर के संतोष बिसेन, मोरध्वज बिसेन व खापा के एस.एस. चौधरी तथा कटंगी विधानसभा से अम्बेझरी के दामोदर कोठेकर, किसनपुर के जितेन्द्र ईतवानी व बांडारेव के फूलचंद मसराम का चयन किया गया है। दो-दो हजार रु. के ईनाम के लिए सुपरवाईजर में बैहर विधानसभा से सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी बी.पी. भगत, मंडई के जन शिक्षक शिवप्रसाद रहांगडालेव भंडेरी के जनशिक्षक सुरेश मातरे, लांजी विधानसभा से किरनापुर के पटवारी फुलेश्वर कुमार मानेश्वर, बोलेगांव के पटवारी रविकांत भारद्वाज व कुल्पा के पटवारी झनकराम दहीकर, परसवाड़ा विधानसभा से गोंगलई के पटवारी राकेश बघेल, परसवाड़ा के पटवारी आशुम कुरैशी व खुरसोड़ी के पटवारी राहुल मेश्राम, बालाघाट विधानसभा से लालबर्रा के सहायक विकास विस्तार अधिकारी ओ.पी. मिश्रा, ग्रामीण कृ. विस्तार अधिकारी एच.ओ.पी. पारधी व जनपद समन्वयक रूपेश गौरे, वारासिवनी विधानसभा से पटवारी रामदास रहांगडाले, कुमारी रोशनी संतवानी, व लोकेश ढेकवार तथा कटंगी विधानसभा से पटवारी हिमेन्द्र देशमुख, देवसिंह नेटी व ललित बिसेन का चयन किया गया है। मतदाता सूची में महिलाओं मतदाताओं के नाम जोड़ने में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए आंगनवाड़ी कार्र्यकत्ता ग्राम बुट्टे की लीलावती ढांडे, कोल्हवा की धंनवंती शिवहरे व कुम्हारी की गीता बिसाने का एक-एक हजार रु के ईनाम के लिए चयन किया गया है। 

कोई टिप्पणी नहीं: