एसएफजे की RSS को आतंकवादी संगठन घोषित करने की मांग - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 22 जनवरी 2015

एसएफजे की RSS को आतंकवादी संगठन घोषित करने की मांग


एक सिख अधिकार समूह ने यहां एक अमेरिकी अदालत में मुकदमा दायर कर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) को ‘‘विदेशी आतंकवादी संगठन’’ घोषित करने की मांग की है. न्यूयॉर्क के दक्षिणी जिले में संघीय अदालत ने 60 दिन के भीतर मुकदमे का जवाब देने के लिए अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन केरी को तलब किया.

सिख्स फॉर जस्टिस (एसएफजे) ने डिक्लेरेटरी मुकदमे में अदालत से आरएसएस को विदेशी आतंकवादी संगठन घोषित करने को कहा. एसएफजे ने आरएसएस पर फासीवादी विचारधारा में विश्वास करने और उसका पालन करने और सजातीय धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान के साथ भारत को ‘हिंदू राष्ट्र’ बनाने के लिए तीव्र, विद्वेषपूर्ण और हिंसक अभियान चलाने का आरोप लगाया है. एसएफजे ने कहा कि आरएसएस ईसाइयों और मुस्लिमों का जबरन हिंदू के तौर पर धर्मांतरण कराने के अपने अभियान ‘घरवापसी’ को लेकर सुखिर्यों में है.

डिक्लेरेटरी मुकदमे में अदालत से अनुरोध किया गया है, ‘‘आरएसएस के साथ उससे संबद्ध और सहायक संगठनों को विदेशी आतंकवादी संगठन घोषित किया जाए. आरएसएस को स्पेशली डेजिगनेटेड ग्लोबल टेररिस्ट एंटिटी (एसडीजीटी) घोषित किया जाए.’’ याचिका में आरएसएस पर अल्पसंख्यकों को निशाना बनाने का आरोप लगाया गया है. याचिका में आरएसएस पर ‘‘बाबरी मस्जिद के विध्वंस’’, स्वर्ण मंदिर में अभियान के लिए सेना को उकसाने, 2008 में गिरजाघरों को जलाने और ईसाई नन से बलात्कार और गुजरात में साल 2002 में दंगों में शामिल होने का आरोप लगाया गया है.

कोई टिप्पणी नहीं: