बेअंत सिंह के हत्‍यारे की पटियाला कोर्ट में पेशी, पांच दिनों की पुलिस रिमांड पर भेजा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 17 जनवरी 2015

बेअंत सिंह के हत्‍यारे की पटियाला कोर्ट में पेशी, पांच दिनों की पुलिस रिमांड पर भेजा


पंजाब के तत्कालीन मुख्यमंत्री बेअंतसिंह की हत्या के प्रमुख साजिशकर्ता बब्बर खालसा के आतंकी जगतार सिंह तारा को आज पटियाला में कड़ी सुरक्षा के बीच अदालत में पेश किया गया। अदालत ने तारा को पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। तारा को थाइलैंड से गिरफ्तार करने के बाद कल ही भारत लाया गया था।

बेअंत सिंह की हत्या के बाद तारा को गिरफ्तार कर लिया गया था, लेकिन जनवरी, 2004 में चंडीगढ़ के बुड़ैल जेल में 110 फीट लंबी सुरंग बनाकर दो अन्य आतंकियों के साथ वह फरार हो गया था। भारतीय एजेंसियां पिछले 11 वर्षों से उसकी तलाश में थीं।

बेअंत सिंह की 31 अगस्त, 1995 को चंडीगढ़ स्थित सचिवालय परिसर में ही हत्या कर दी गई थी। आत्मघाती हमले में 17 अन्य लोगों की भी मौत हुई थी। इस हत्याकांड को बब्बर खालसा ने अंजाम दिया था। तेरह लोगों को आरोपी बनाया गया था, जिसमें नौ को गिरफ्तार कर लिया गया और तीन अभी फरार हैं। आत्मघाती हमलावर दिलावर सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी।

कोई टिप्पणी नहीं: