शिवसेना दिल्ली में 40 सीटों पर चुनाव लडेगी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 17 जनवरी 2015

शिवसेना दिल्ली में 40 सीटों पर चुनाव लडेगी


दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की खेल उसकी सहयोगी पार्टी शिवसेना बिगाड़ सकती है। दरअसल, शिवसेना ने दिल्ली में चुनाव लड़ने की घोषणा की है। शिवसेना दिल्ली की 70 सीटों में से 40 में अपने उम्मीदवार खड़े करने जा रही है। नई दिल्ली विधानसभा सीट से शिवसेना के उम्मीदवार के तौर पर शिव के तिवारी ने पर्चा भी दाखिल कर दिया। आपको बता दें, शिव के तिवारी ढोल-ताशे के साथ ऊंट पर बैठकर पर्चा दाखिल करने के लिए आए थे।

माना जा रहा है कि शिवेसना के दिल्ली में चुनाव लड़ने से मतों का ध्रुवीकरण्ा हो सकता है, जिसका सीधा असर नतीजों पर पड़ेगा। इससे पहले महाराष्ट्र और केंद्र सरकार में भाजपा की सहयोगी पार्टी शिवसेना के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा था कि पार्टी दिल्ली में चुनाव लड़ने पर विचार कर रही हैं। हालांकि, अभी चुनाव में किसी भी तरह के गठबंधन को लेकर कोई चर्चा नहीं है। हमारे दिल्ली में अच्छे कार्यकर्ता हैं।

दिल्ली में 7 फरवरी को विधानसभा चुनाव होने हैं। राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि शिवसेना का यह कदम भारतीय जनता पार्टी के लिए घातक सिद्ध हो सकता है। हाल में हुए कई सर्वे दिल्ली में आम आदमी पार्टी और भाजपा के बीच ही चुनावी मुकाबला को दिखा रहे हैं। शिवसेना के आने के बाद यह गणित बदल सकता है।

कोई टिप्पणी नहीं: