बिन्देश्वर पाठक कों .शान ए लखनऊ.पुरस्कार से नवाजा गया - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 7 जनवरी 2015

बिन्देश्वर पाठक कों .शान ए लखनऊ.पुरस्कार से नवाजा गया

bindeshwar-pathak-awarded-shan-e-lucknow
जाने.माने सामाजिक कार्यर्कता और सुलभ इंटरनेशनल के प्रणेता डॉ बिन्देश्वर पाठक को आज यहां.लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड. से नवाजा गया। डॉ पाठक को यहां लखनऊ पुस्तक मेले में उत्तर प्रदेश के लोकायुक्त न्यायमूर्ति एन के मेहरोत्रा ने.शान ए लखनऊ.पुरस्कार प्रदान किया। डॉ पाठक स्वच्छता के क्षेत्र में उल्लेंखनीय कार्य करने के लिए जाने जाते हैं।उन्होंने साफ.सफाई के जरिए लोगों के स्वास्थ्य में सुधार.समाज केउत्थान के लिए और देश.विदेश में मानवाधिकार के क्षेत्र में व्यापक कार्य किये हैं।सुलभ इंटरनेशनल के संस्थापक के रुप में डॉ पाठक देश में शौचालय क्रांति लाने में अग्रणी माने जाते हैं। 

पुरस्कार प्राप्त करने के बाद डॉ पाठक ने कहा..ऐसे पुरस्कारों के जरिए मुझे सम्मान देने से स्वच्छता और स्वास्थ्य के क्षेत्र में किये जा रहे मेरे र्समपण को एक नयी पहचान मिलती है।ये पुरस्कार मुझे मानवता की सेवा करने की और प्रेरणा देते हैं। डॉ पाठक ने इस मौके पर साफ.सपांई पर जोर देते हुए लोगोंसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के वर्ष 2019 तक पूर्ण स्वच्छता अभियान को सफल बनानें में सहयोग देने की लोगोंसे अपील की। 

कोई टिप्पणी नहीं: