भाजपा के दिनेश उरांव झारखंड विधानसभा के र्सवसम्मत अध्यक्ष बने - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 7 जनवरी 2015

भाजपा के दिनेश उरांव झारखंड विधानसभा के र्सवसम्मत अध्यक्ष बने

dinesh-uranv-elected-jharkhand-speecker
भारतीय जनता पार्टी के विधायक दिनेश उरांव आज सदन में झारखंड विधानसभा के र्सवसम्मत अध्यक्ष चुने गये। प्रोटेम स्पीकर  स्टीफन मरांडी ने चतुर्थ विधानसभा के प्रथम सत्र के दूसरे दिन आज सदन में श्री उरांव के र्सवसम्मत विधानसभा के अध्यक्ष चुने जाने की घोषणा की। श्री मरांडी ने इससे पहले कहा कि श्री उरांव के पक्ष में पांच सेट में अध्यक्ष चुने जाने के लिए प्रस्ताव आया है। उन्होंनें कहा कि मुख्यमंत्री रघुवर दास ने श्री उरांव  के अध्यक्ष चुने जाने का  प्रस्ताव किया और  लुईस मरांडी ने इसका र्समथन किया है। इसके अलावा भाजपा के सीपी सिंह के प्रस्ताव का र्समथन अनंत ओझा झारखंड मुक्ति मोर्चा के हेमंत सोरेन के प्रस्ताव के र्समथन नलिन सोरेन आजसू के चन्द्रप्रकाश चौधरी के प्रस्ताव के र्समथन भाजपा की डा. नीरा यादव और कांग्रेस के आलमगीर आलम के प्रस्ताव के र्समथन प्रदीप यादव ने किया है। श्री मरांडी ने कहा कि वह श्री उरांव के अध्यक्ष चुने जाने के पहले प्रस्ताव को सदन के समक्ष लेते है। सदन ने इस प्रस्ताव को र्सवसम्मति से मंजूरी प्रदान कर दी और इसके साथ ही श्री उरांव झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष चुन लिए गये।श्री उरांव झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष बनने वाले पहले आदिवासी हैं।

श्री उरांव के अध्यक्ष चुने जाने के बाद सदन के नेता और मुख्यमंत्री रघुवर दास तथा झारखंड  मुक्ति मोर्चा विधायक दल के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने श्री उरांव को अध्यक्ष के आसन पर ले जाकर बैठाया. मुख्यमंत्री श्री दास ने इस अवसर पर कहा कि यह एक ऐतिहासिक क्षण है और सत्ता तथा विपक्ष ने एक मत से सब मिलकर इन्हें चुना है । उन्होंने कहा कि विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओंके प्रति वह शुक्रगुजार है । उन्होंने कहा कि आज का दिन संसदीय राजनीति में मील का पत्थर साबित होगा. श्री सोरेन ने कहा कि विधानसभा में वर्षो से परंपरा चली आ रही है और उसी परंपरा को आज पुन: स्थापित किया गया है । उन्होंने कहा कि अध्यक्ष पक्ष और विपक्ष के सदस्यों की भावना को सामान्य दृष्टि से देखे और बेहतर निर्णय ले. उन्होंने कहा कि आदिवासी और मूलवासी के हित में बेहतर निर्णय हो यही वह उम्मीद करते है । संसदीय कार्य मंत्री सी पी सिंह ने कहा कि दिनेश का पर्यायवाची सूर्य होता है और सूर्य सबको समान रुप से प्रकाश देता है तथा किरणे सब लोगों तक पहुंचती है । अध्यक्ष पक्ष और विपक्ष सबको साथ लेकर चलेंगे। चुनौतियां कम नहीं है । यह र्सवोच्च पंचायत है और यहां परस्पर विचार धारा के लोग आते है और सबको साथ लेकर चलना होता है । झाविमो : प्रजातांत्रिक : के प्रदीप यादव    समाज कल्याण मंत्री लुईस मरांडी  विधायक गीता कोड़ा    पूर्व मंत्री भानु प्रताप शाही  भाजपा के रामचन्द्र चन्द्रवंशी मासस के अरुप चटर्जी झारखंड पार्टी के एनोस एक्का  भाकपा माले के राजकुमार यादव पूर्व मंत्री राधाकृष्ण किशोर और पूर्व उप मुख्यमंत्री स्टीफन मरांडी ने भी अपने विचार व्यक्त किये तथा श्री उरांव के अध्यक्ष चुने जाने पर उन्हे बधाई दी. बाद में विधान सभा अध्यक्ष श्री उरांव ने कहा कि जिस ढंग से आप लोगों ने दलीय राजनीति की सीमा से परे हटकर आस्था एवं विश्वास व्यक्त करते हुये उन्हें इस आसन पर बैठाया है उससे मुझे गुरुत्तर दायित्व का बोध हो रहा है । उन्होंने कहा कि आप सभी के माध्यम से राज्य की सवा तीन करोड़ जनता का र्समथन एवं विश्वास मुझे प्राप्त है जिसके बल पर मुझ जैसा साधारण व्यक्ति भी इस असाधारण कार्य को सुगमता से सम्पन्न करने में सक्षम हो पायेगा ऐसा वह मानते है 

सभाध्यक्ष श्री उरांव ने कहा कि उनका यह मानना है कि सत्ता पक्ष एवं प्रतिपक्ष दोनो उनके साथ है इसलिये सदन के संचालन में उन्हें कोई कठिनाई नहीं होगी  साथ ही इस सदन की गरिमा को अक्षुण्ण रखने में वह सफल हो पायेंगे 1 उन्होंने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि जिस प्रकार आप सभी ने र्सव सम्मति से मुझे सदन का अध्यक्ष निर्वाचित करने में अविस्मरणीय सहयोग प्रदान किया वैसा ही सहयोग मुझे सदन के संचालन में सदैव प्राप्त होता रहेगा। उन्होंने कहा कि इस आसन को जिन महानुभावों ने पूर्व में सुशोभित किया है वे सभी मेरी प्रेरणा के अनमोल श्रोत है। माननीय इंदर सिंह नामधारी    मृगेन्द्र प्रताप सिंह    आलमगीर आलम  सी पी सिंह और शशांक शेखर भोक्ता के आर्दश पथ प्रर्दशक के रुप में मुझे सदैव शक्ति प्रदान करते रहेंगे। सभाध्यक्ष ने कहा कि चतुर्थ झारखंड विधानसभा में एक ओर जहां कई पुराने एवं अनुभवी नेता पुन: निर्वाचित होकर पधारे है वहीं कई नव निर्वाचित उर्जावान माननीय सदस्य भी है। अनुभव एवं उर्जा के इस अद्भुत समागम से जनता की समस्त आकांक्षायें एवं अपेक्षाये निश्चित रुप से पूरी होगी ऐसा मेरा मानना है। इसके बाद सभाध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही कल ग्यारह बजे दिन तक के लिये स्थगित कर दी। इससे पहले आज विधानसभा की बैठक शुरु होते ही प्रोटेम स्पीकर ने भाजपा विधायक ढुल्लू महतो  साधु चरण महतो    झारखंड पार्टी के एनोस एक्का और बहुजन समाज पार्टी कुशवाहा शिव पूजन मेहता को सदन की सदस्यता की शपथ दिलाई. शपथ के लिये विधायक चमरा लिंडा का भी नाम पुकारा गया लेकिन वह सदन में उपस्थित नहीं थे।

कोई टिप्पणी नहीं: