बिहार के मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने बच्चों को देश का भविष्य बताया और कहा कि उनकी किलकारिया सुखद एहसास देती है। श्री मांझी ने आज पटना जिले के पुनपुन प्रखंड के जाहिदपुर गांव के राजकीय मध्य विद्यालय में पेंटावेलेन्ट टीकाकरण कार्यक्रम का शुभारंभ करने के मौके पर आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चे प्यारे हैं. अमूल्य हैं और भगवान की देन हैं। उनकी किलकारिया सुखद एहसास देती है। बचपन एवं बच्चों को बचाने एवं संजोने की जरू रत है।
श्री मांझी ने कहा कि सभी समुदाय में गरीब व्यक्त्ि है एवं सभी गरीब व्यक्ति एक जमात में हैं। सरकार के लिए आवश्यक है कि उनकी चिंता की जाये। उन्होंने कहा कि वे अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरू क हों. बीमारी उत्पन्न ही नहीं हो. इसके लिए व्यवस्था होनी चाहिए। प्रिवेंशन इज बेटर देन क्योर.. की बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि धूम्रपान.मद्यपान आदि वििभन्न गलत व्यस्नों से बचें। दूसरों के नकल में ऐसी आदतों को नहीं शामिल करें। इसमें लगने वाले पैसे का उपयोग अपने बच्चों को शिक्षित करने एवं उन्हें संवारने में लगायें और अपने स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। श्री मांझी ने प्रत्येक घर में शौचालय निर्माण पर जोर देते हुए कहा कि इससे महिलाओ एवं बेटियों को लाभ होगा। घरशघर में शौचालय के निर्माण को सरकार सहायता दे रही है। गरीबों के लिये इन्दिरा आवास के साथशसाथ शौचालय का भी निर्माण कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस दिशा में जागरू कता बढ़ी है लेकिन इसे और बढ़ाने की जरूरत है। मुख्यमंत्री ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा इन्दिरा आवास आवंटन में काफी कटौती की गयी है.जो गरीबों के हित में नहीं है। उन्होंने केन्द्र से मानवता के आधार पर इन्दिरा आवास का आवंटन सलाना छह लाख करने की मांग की।
मुख्यमंत्री ने आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति की चर्चा करते हुए कहा कि चिकित्सा की यह सबसे अच्छी पद्धति है। अन्य चिकित्सा पद्धतियों के मुकाबले इसके उपचार से स्थायी रू प से सुधार होता है। साथ ही कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है। उन्होंने आयुर्वेद को जानने की जरू रत पर बल देते हुए कहा कि लोगों से इसका अधिकाधिक उपयोग करने की सलाह दी। श्री मांझी ने कहा कि उनकी सरकार सभी को स्वास्थ्य सुविधायें उपलब्ध करा रही है. इसका लाभ उठाने की जरूरत है। उन्होंने पेंटावेलेंट टीके को मानवीय दवा बताते हुए प्रत्येक माताशपिता से हर हाल में अपने बच्चों को टीका दिलाने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि धार्मिक एवं पर्यटन के दृष्टिकोण से पुनपुन में रज्जू मार्ग का निर्माण कराया जायेगा। इसके लिये निर्माण करने वाली संस्था राइटस को प्राक्कलन तैयार करने का निर्देश दिये जायेगें। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही उपरोक्त कार्य का शुभारंभ होगा। इस अवसर पर खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्याम रजक ने कहा कि पेंटावेलेंट टीका का शुभारंभ आज पूरे बिहार में हो रहा है। पांच वर्षा के अंदर के बच्चों की होने वाली मृत्यु दर को इस टीकाकरण से कम करने में सहायता मिलेगी। सरकार द्वारा सभी को मुफत टीका उपलब्ध कराया जा रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें