भाजपा-पीडीपी सरकार बनाने पर सहमत, मुफ्ती मोहम्मद सईद बनेंगे मुख्यमंत्री - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 28 जनवरी 2015

भाजपा-पीडीपी सरकार बनाने पर सहमत, मुफ्ती मोहम्मद सईद बनेंगे मुख्यमंत्री


जम्मू कश्मीर में सरकार गठन को लेकर भारतीय जनता पार्टी और पिपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के बीच लगभग सहमति बन गयी है. दोनों दलों के सूत्रों का कहना है कि इसकी घोषणा जल्द की जायेगी. हालांकि राज्य में राज्यसभा चुनाव व दिल्ली विधानसभा चुनाव के कारने से फिलहाल दोनों पार्टियां बच रही हैं. उल्लेखनीय है कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह बार-बार मीडिया से कह चुके हैं, जम्मू कश्मीर में भाजपा की हिस्सेदारी वाली सरकार गठन पर वार्ता जारी है. वहीं, पीडीपी खुले तौर पर तो नहीं लेकिन संकेतों में मीडिया को बताती रही है कि सरकार गठन पर उसकी भाजपा से वार्ता चल रही है.

सूत्रों के अनुसार, भाजपा अब यह जिद लगभग छोड़ चुकी है कि राज्य के मुख्यमंत्री का पद तीन-तीन वर्ष के लिए दोनों पार्टियों के बीच बांटा जाये. सूत्रों का कहना है कि दोनों पार्टियों के सहमति फामरूले के अनुसार, मुख्यमंत्री का पद छह साल तक के लिए पीडीपी संरक्षक मुफ्ती मोहम्मद सईद संभालेंगे. संभव है कि इस व्यवस्था में भाजपा को उपमुख्यमंत्री का पद मिले और उसके दो लोगों को पीडीपी के सहयोग से राज्यसभा में भेज दिया जाये.

अगले महीने जम्मू कश्मीर की चार राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव भी होना है, जिसके लिए नामांकन की आज आखिरी तारीख है. इसमें भाजपा ने शमशेर मन्हास व चंद्रमोहन शर्मा को राज्यसभा चुनाव के लिए जम्मू कश्मीर से उम्मीदवार घोषित किया है. मंगलवार को सरकार गठन के मुद्दे पर नेशनल कांफ्रेंस की भाजपा और पीडीपी से बढ़ी दूरी का पता उस समय भी चला, जब मीडिया में यह खबर आयी कि कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद को राज्यसभा भेजने के लिए नेशनल कान्फ्रेंस उन्हें सहयोग करेगा. राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन की आखिरी तारीख 28 जनवरी ही है.

87 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा में पीडीपी के पास 28 सीटें हैं, जबकि 25 सीटों के साथ भाजपा दूसरे नंबर पर है. नेशनल कान्फ्रेंस के पास राज्य में 15 सीटों हैं, जबकि कांग्रेस के पास 12 सीट है. सज्जाद लोन के नेतृत्व वाली पिपुल्स कान्फ्रेंस ने राज्य में दो सीटों पर विजय पायी है. बाकी सीटें कुछ छोटी पार्टियों के पास है. दिसंबर में आये चुनाव परिणाम में किसी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिलने पर राज्य में राज्यपाल शासन लगा दिया गया था.

कोई टिप्पणी नहीं: