मांझी की सरकार को नहीं गिरने देंगे : गिरिराज - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 18 जनवरी 2015

मांझी की सरकार को नहीं गिरने देंगे : गिरिराज

bjp-will-support-manjhi-said-giriraj
केन्द्रीय लघु सूक्ष्म और मध्यम उद्योग मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि बिहार में जीतन राम मांझी की सरकार को गिरने नही देंगे क्योंकि भारतीय जनता पार्टी .भाजपा. सरकार बनाने में भरोसा करती है गिराने में नही। श्री सिंह आज यहां कहा कि 2005 में भारतीय जनता पार्टी और जनता दल यूनाईटेड की सरकार बनी थी। इस सरकार पर राज्य के लोगों ने भरोसा किया जिसके कारण 2010 में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की सबसे अधिक बहुमत वाली सरकार बिहार में बनी थी लेकिन नीतीश कुमार ने वादा खिलाफी की। उन्होंने कहा कि 16 जून 2013 को भाजपा से जदयू जब अलग हुई तब भी हमनें कहा था हम सरकार गिराने का काम नही करेंगे। 

श्री सिंह ने कहा कि अक्सर पूछा जाता है कि जीतन राम मांझी की सरकार को र्समथन देंगे तो मेरा कहना है कि भाजपा को सरकार बनाने में भरोसा है गिराने में नही। उन्होंने  कहा कि श्री मांझी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने का मौलिक अधिकार है। श्री मांझी को कोई नहीं रोक सकता है। भाजपा नेता ने कहा कि पार्टी बिहार में 75 लाख जिसमें नवादा में डेढ़ लाख सदस्य बनाए जाने का लक्ष्य है। उन्होंने सदस्यता अिभयान के रथ को रवाना किया। विनय कुमार की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में पूर्व मंत्री डा. प्रेम कुमार. विधायक अनिल सिंह. कन्हैया कुमार और भाजयुमो के जिलाध्यक्ष बबलू कुमार आदि मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं: