दों तिहाई बहुमत से जीतेंगे दिल्ली चुनाव : अमित शाह - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 18 जनवरी 2015

दों तिहाई बहुमत से जीतेंगे दिल्ली चुनाव : अमित शाह

delhi-will-win-2-third-majority-said-amit-shah
भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने दिल्ली विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी से मिल रही चुनौती के मद्देनजर आज कहा कि यह चुनाव अलग रणनीति से लडना होगा और जीतना होगा क्योंकि बिहार विधानसभा चुनाव का मार्ग यहीं से खुलेगा। श्री शाह ने दिल्ली प्रदेश कार्यालय में नयी दिल्ली संसदीय क्षेत्र के बूथ संयोजको के सम्मेलन में कहा कि वर्ष 2014 में लोकसभा चुनाव से शुरू हुयी पार्टी की विजय यात्रा अब दिल्ली पहुंची है। लोकसभा चुनाव में मिली जीत के लिए वर्ष 2014 भाजपा के इतिहास में स्वर्णाक्षरो में लिखा जायेगा क्योंकि जनसंघ और भाजपा बनने के बाद पहली बार कोई व्यक्ति पूर्ण बहुमत के साथ प्रधानमंत्री बना है। उन्होंने कहा कि श्री अटल बिहारी वाजपेयी भी प्रधानमंत्री बने थे लेकिन कई दलों के र्समथन से सरकार बनी थी।  उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 पार्टी के लिए विजय वर्ष रहा है और अब इसे वर्ष 2015 में भी जारी रखना होगा। दिल्ली के बाद बिहार और उत्तर प्रदेश का नंबर आयेगा। उन्होंने कहा कि श्री मोदी की नीतियों और विकास की देश में सबसे अधिक बिहार को जरूरत है। जनता परिवार के एकजुट होने का उल्लेख करते हुये उन्होंने कहा है कि उसमें जनता निकल चुकी है. 

श्री शाह ने कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद हुये विधानसभा चुनावों को पार्टी ने प्र्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की स्वीकृति  लोकप्रियता विकास और सुशासन के बल पर जीता है। महाराष्ट्र और हरियाणा में पहली बार पार्टी की सरकार बनी है जबकि झारखंड में राज्य बनने के बाद किसी एक दल को पूर्ण बहुमत मिला है और भाजपा की सरकार बनी है। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर में अब तक हुये चुनावों में कभी भी पार्टी 12 का आंकडा पार नहीं कर पायी थी लेकिन इस बार 25 सीटें मिली है और अब वहां स्थिति अलग हो गयी है। हमारे बगैर वहां सरकार नहीं बन सकती है। अब पार्टी की विजय यात्रा दिल्ली में पहुंची है और उन्हें विश्वास है कि इस में दो तिहाई बहुमत से पार्टी विजय होगी। भाजपा अध्यक्ष ने पार्टी कार्यर्कताों से इस चुनाव को हल्के में नहीं लेने की अपील करते हुये कहा कि कांग्रेस तो कहीं है नहीं है लेकिन झूठ की राजनीति करने वाली आम आदमी पार्टी .. आप.. से सावधान रहने की जरूरत है। इस चुनाव को जीतने की रणनीति का खुलासा करते हुये उन्होंने पार्टी कार्यर्कताों से कहा कि चुनाव तक एक भी घर नहीं छूटना चाहिए और मतदान के दिन बूथ पर भीड लगाने की जरूरत नहीं है बल्कि सभी कार्यर्कता मतदाताों को वहां तक लाने का काम करेंगे। उन्होंने गुजरात में विधानसभा चुनाव में अपनी जीत का हवाला देते हुये कहा कि इसी रणनीति से गुजरात में पार्टी की सरकार बनती रही है और अब वह इसका दिल्ली में परीक्षण कर रहे हैं। यदि इस आधार पर यहां सरकार बन गयी तो अगले 25 वर्षों तक कोई भी इसे हटा नहीं सकेगा।

श्री शाह ने कहा कि पार्टी की विचारधारा की स्वीकृति बढी है और अब पूर्व पुलिस अधिकारी किरन बेदी के पार्टी में शामिल होने से दिल्ली का चुनाव और आसान हो गया है। पार्टी इस चुनाव को संगठन के आधार पर जीतना चाहती है। इसके लिए हमे अलग तरीके से बढना होगा। पार्टी का दिल्ली संगठन भाजपा का देश में सबसे पुराना संगठन है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के सत्ता में आने के बाद से 11 बार पेट्रोल की कीमतें कम हो चुकी है। डीजल की कीमतें भी कम हुयी है। थोक मूल्य सूचकांक शून्य से डेढ प्रतिशत के बीच बनी हुयी है जिससे हर परिवार को 1500 रूपये से लेकर 4500 रूपये तक की राहत मिली है। भाजपा अध्यक्ष ने आप का उल्लेख करते हुये कहा कि इसके प्रमुख अरविंद केजरीवाल शपथ लेने के लिए मेट्रो से गये थे लेकिन अब उन्होंने  मेट्रो में चढना भी बंद कर दिया है। उन्होंने आप पर उद्योग जगत से चंदा लेने का आरोप लगाते हुये कहा कि दुबई में फंड जुटाया जाता है और उच्च श्रेणी में विमान में यात्रा होने लगी है। उन्होंने चुटकी लेते हुयें कहा कि मोदी सरकार के राज में आम आदमी का भी कद बढ गया है। उन्होंने श्री केजरीवाल पर झूठ की राजनीति करने का आरोप लगाया और कार्यकताों से घर.घर जाकर आप पार्टी की कथनी और करनी के बारे में बताने के लिए कहा। 

कोई टिप्पणी नहीं: