भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने जनता परिवार के विलय की कोशिश को अनैतिक करार दिया है। शाह ने जेडीयू-आरजेडी-कांग्रेस गठबंधन को अपवित्र और अनैतिक गठबंधन बताते हुए कहा कि जिस प्रकार का अपवित्र गठबंधन बिहार में आकार लेने जा रहा है, उसे देखते हुए मुझे विश्वास है कि बिहार की जनता इनकी एकता से कोई इत्तेफाक नहीं रखेगी और आने वाले दिनों में पूर्ण बहुमत के साथ बिहार में बीजेपी की सरकार बनेगी।
उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी एक अच्छी और मजबूत सरकार देने के साथ साथ इस प्रदेश को 'जंगल राज' की वापसी से मुक्ति दिलाएगी। पटना स्थित बीजेपी के प्रदेश कार्यालय में शनिवार को अमित शाह ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा, जिस प्रकार का अपवित्र गठबंधन बिहार में आकार लेने जा रहा है, उसे देखते हुए मुझे भरोसा है कि बिहार की जनता इनकी एकता से कोई इत्तेफाक नहीं रखेगी और आने वाले दिनों में पूर्ण बहुमत के साथ बिहार में बीजेपी की सरकार बनेगी।
शाह ने कहा, हमारा आंतरिक आकलन है कि इस वर्ष के अंत में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव में 185 से अधिक सीट प्राप्त कर बीजेपी की एक अच्छी और मजबूत सरकार बनेगी, जो इस प्रदेश को ‘जंगल राज’ से मुक्ति दिलाएगी। उन्होंने कहा कि जब तक बिहार में जेडीयू और बीजेपी की सरकार थी, यह प्रदेश विकास के रास्ते पर था, यहां कानून-व्यवस्था की स्थिति ठीक थी और 'जंगल राज' नहीं था, लेकिन जैसे ही जेडीयू की सरकार से बीजेपी अलग हुई, यह राज्य फिर पुराने रास्ते पर चल पड़ा। तमाम विकास कार्य रुके पड़े हैं।
.jpg)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें