अब संवाददाता सम्मेलनों पर चुनाव आयोग की होगी नजर - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 28 जनवरी 2015

अब संवाददाता सम्मेलनों पर चुनाव आयोग की होगी नजर

चुनाव आयोग के प्रतिनिधि संवाददाता सम्मेलनों में हिस्सा लेंगे और इस बात पर नजर रखेंगे कि वहां क्या बोला जा रहा है और इसमें कुछ ऐसा तो नहीं, जो चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करता हो. 


अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की आज यहां ब्रीफिंग के दौरान यह स्पष्ट हुआ. कांग्रेस महासचिव अजय माकन ने संवाददाताओं का स्वागत करते हुए कहा कि पार्टी को यह बताया गया है कि चुनाव आयोग के प्रतिनिधि भी आज से ब्रीफिंग में हिस्सा ले रहे हैं.


सूत्रों ने बताया कि आयोग पहले से ही राजनीतिक बैठकों, रैलियों और रोडशों की निगरानी कर रहा है. 70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा के चुनाव के लिए सात फरवरी को मतदान होना है.

कोई टिप्पणी नहीं: