आम आदमी पार्टी को छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने जा रहीं शाजिया दिल्ली में बीजेपी के लिए चुनाव प्रचार करेंगी। शाजिया इल्मी जल्द ही आम आदमी पार्टी के बारे में बड़ा खुलासा करने वाली है। शाजिया ने कहा कि मैं एक चुनावी रैली में आम आदमी पार्टी को बेनकाब करना चाहती हूं। और मैं ऐसा करूंगी।
गौरतलब है कि शाजिया ने 2013 के विधानसभा चुनाव में आप के टिकट पर चुनाव लड़ा था। इसमें शाजिया को हार का सामना करना पड़ा था। उसके बाद लोकसभा चुनाव में भी गाजियाबाद से चुनाव मैदान में उतरीं वहां भी उन्हें हार का सामना करना पड़ा। लोकसभा चुनाव के बाद शाजिया और केजरीवाल के रिश्ते में दरार आ गई थी। जिसके बाद शाजिया ने पार्टी से किनारा कर लिया। बीजेपी नेता रमेश बिधुरी ने कहा कि शाजिया इल्मी एक बुद्धिमान महिला है, उन्होंने समाज की भलाई के लिए बहुत काम किया है। अगर वो हमारी पार्टी में आती है तो हम उनका स्वागत करेंगे।
.jpg)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें