विशेष आलेख : बड़े बांध आखिर क्यों ? - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 16 जनवरी 2015

विशेष आलेख : बड़े बांध आखिर क्यों ?

वर्तमान समय का काला सच क्या है ? जिसके बिना जीवन की कल्पना करना असंभव है। जो न हो तो कुछ ही दिनों में दुनियां हलकान हो जाये। जिसका व्यापार होने लगा है। जिसके लिए क्या पहाड़, क्या मैदान सब जगह धरने-प्रदर्षन होने लगे हैं। मारा-मारी जारी है। जी हां वह है जीवन रक्षक जल, जो जल रहा है पल-पल। स्वच्छ जल तो छोडि़ये यदि मानव की भोगवादी दृश्ट्रि नहीं बदली तो पानी के लिए तलवारे खिंच जायेंगी, गोलियां चलेंगी। पिछले एक दषक में जिस तरह से दुनियां में मौसम बदला है। ग्लोबल वार्मिंग का खतरा दिन दूनी रात चैगुनी दर से बढ़ा है उसे देख कर तो समझ सकते हैं कि खतरा बिना आहट के धीरे-धीरे आ रहा है। पानी का बेतहाषा दोहन करने वाले षायद यह भूल चुके हैं कि बिना पानी के जीना सम्भव नहीं है। क्या इन लोगों ने बिना पानी के जीने की कोई विधा सीख ली है, यदि हां तो दुनियां को बता दें। एक और खतरा विकास की आड़ में पसर रहा है। वह है जमीन से उसकी आजादी छीनने का, हरे-भरे जंगलों को काट कर कंकरीट की काॅलोनी बनाई जा रही है। छोटी-मोटी दुकानों से अब काम नहीं चलेगा, तो बड़े माॅल बनाओ यानी विकास को सीधे भौतिक वस्तुओं से जोड़ दिया गया है। 

भौतिक वस्तुएं होंगी तो विकास होगा, फिर इससे गांव के किसी अनुभवी किसान की खेती की समझ और पानी के प्रति उसकी आस्था को दरकिनार करना आसान हो जाता है। आज बड़े बांधों से उत्तराखण्ड जैसे भौगोलिक रूप से संवेदनषील राज्य को पाटने की पुरज़ोर कोषिषें  की जा रही हैं। केन्द्र सरकार की नदी जोड़ो परियोजना पर हिडन एजेंडे के रूप में काम चल ही रहा है। बड़े बांधों की आलोचना करने से पहले कुछ अन्य जुड़े हुए मुद्दों पर विचार करना जरूरी है। ग्लोबल वार्मिंग आज दुनियां के लिए चुनौति बन चुका है। इससे निपटने के लिए वैष्विक स्तर पर प्रयास जारी हैं, पर समस्या कम होने की बजाय साल-दर-साल बढ़ ही रही है। ग्लोबल वार्मिंग के इस षुरूआती खतरे से अगर हम अभी आगाह नहीं हुए तो भविश्य में क्या हाल होगा यह कल्पना से परे है?  धरती के तापमान में हो रही वृद्धि को ग्लोबल वार्मिंग कहते हैं। धरती प्राकृतिक तौर पर सूर्य की किरणों से ऊश्मा लेती है। यह किरणें वायुमंडल से गुजरती हुईं धरती की सतह से टकराती हैं और फिर वहीं से परावर्तित होकर पुनः लौट जाती हैं। धरती का तापमान कई प्रकार की गैसों से मिलकर बना होता है। जिनमें कुछ ग्रीन हाउस गैंसे भी षामिल हैं। यह धरती के ऊपर एक प्रकार से प्राकृतिक आवरण बना लेती हैं। यह आवरण लौटती किरणों के एक हिस्से को रोक लेता है और धरती का वातावरण गर्म बना रहता है। प्राणियों और वनस्पतियों के अस्तित्व में बने रहने के लिए कम से कम 16 डिग्री सेल्सियस तापमान का होना जरूरी है। जैसे-जैसे धरती के ऊपर बनी परत मोटी होती है वैसे-वैसे वातावरण गर्म होता रहता है। यही से षुरू होता है ग्लोबल वार्मिंग का असर। 
          
असल में तो मनुश्य द्वारा की गई हरकतें ही ग्लोबल वार्मिंग के लिए जिम्मेदार हैं। अपने भौतिक सुख के लिए मनुश्य ने हर काम के लिए मषीनों का उपयोग करना षुरू कर दिया। इससे पर्यावरण में कार्बन डाइआक्साइड मीथेन, नाइट्रोजन आक्साइड इत्यादि ग्रीन हाउस गैसों की मात्रा में बृद्धि होती है। इन गैसों से वायुमण्डल का आवरण और मोटा होता है जो सूर्य की परावर्तित किरणों को रोकता है। जिससे तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है। एक ओर वाहनों, बिजली बनाने वाले संयंत्रों, फ्रिज, एसी, आदि के उपयोग से कार्बन डाइआक्साइड में बढ़ोतरी हो रही है तो वहीं दूसरी ओर जंगलों के कटान से भी भयावह समस्या सामने आ रही है। जंगल प्राकृतिक रूप से कार्बन डाइआॅक्साइड की मात्रा को नियंत्रित करते हैं, लेकिन इनकी बेतहाषा कटाई से यह प्राकृतिक नियंत्रण भी छूट रहा है।
            
आंकड़ों की माने तो पिछले एक दषक में धरती के तापमान में  0.3 फीसदी से 0.6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। आषंका जताई जा रही है कि वातावरण में तापमान वृद्धि का क्रम जारी रहेगा। ग्लोबल वार्मिंग का असर दुनिया भर में विभिन्न स्तरों में पड़ेगा। समुद्र तल के बढ़ने से तटीय क्षेत्रों का समुद्र में विलय तय होगा। परिणाम कितने भयावह होंगे यह सोचना तक कठिन है। इतिहास में पलट कर ना देखें हालिया केदारनाथ आपदा और हिमालयी क्षेत्रों में हो रहे विनाषकारी भूस्खलन इस बात की चेतावनी दे रहे हैं कि विकास का प्रचलित माॅडल विनाषकारी ही होगा। उत्तराखण्ड में प्रस्तावित 429 छोटे बड़े बांधों से भले ही राज्य विद्युत प्रदेष बने पर पूंजी को नमस्कार कर रहे एक खास वर्ग को इस बात का लाभ मिलेगा ही। बड़े बाधों का विरोध क्यो ? इससे आम जन के जीवन सन्दर्भ कैसे जुड़ते हैं ? इन सवालों पर सरसरी निगा़ह डालें तो कुछ बातें साफ हो जायेंगी। जैसे - टिहरी बांध को विकास का मंदिर स्थापित किया गया। टिहरी षहर को पूर्णतह जल समाधी लेनी पड़ी। एक समय था जब टिहरी षहर से तमाम आस-पास के गांव सहज ही जुड़ जाते थे पर बांध बनने के बाद नरेन्द्र नगर जैसे गाॅवो की दूरी बढ़ती चली गई। कुछ सवाल तो अपनी जगह हैं जैसे वह कौन लोग थे जो टिहरी बांध की जन सुनवाई में षमिल थे ? टिहरी बांध का सबसे ज्यादा लाभ किस वर्ग को मिलेगा ? बांध के आस-पास 45 वर्ग किमी के क्षेत्रफल में सड़क सम्पर्क की स्थिति क्या होगी ? 45 वर्ग किमी से  अधिक क्षेत्रफल में फैले झील से उत्पन्न धंुध का क्या असर यहां के वातावरण में पड़ेगा ? कितने स्थानीय लोगो को ठीक रोजगार मिला ? और भी कई सवाल हैं जो एक बसे बसाये ऐतिहासिक नगर के रसातल में जाने से उठते हैं। 
         
विष्व के जाने-माने पर्यावरणविद सुन्दर लाल बहुगुणा ने बांध के विरोध में लंबा संघर्श किया। बहुगुणा ने आषंकाा जताई थी कि टिहरी बांध की उम्र महज 60 साल ही होगी यह बांध गाद भर जाने से नश्ट होगा। इस बात के संकेत भी टिहरी बांध में नजर आने लगे हैं। बड़े बांध किसी भी समाज या देष के हित में कभी नहीं रहे। सरकार में षामिल लोग पूंजी की स्तुति और अपने व्यक्तिगत लाभ के लिए बड़े बांधों के समर्थक बने रहते हैं। छोटी-छोटी जल धाराओं में कम मेगावाट के पाॅवर प्रोजैक्ट लगाये जा सकते हैं ? जो किसी बड़े भूखण्ड को डूब क्षेत्र बनने से रोक सकते हैं। हजारों की संख्या में विस्थापित होने वाले लोगों की संख्या न्यूनतम हो सकती है। कौन सा समुदाय अपना घर, खेत, मकान, गांव छोड़कर किसी दूसरी जगह में बसना चाहेगा ? जहां सिर्फ दुष्वारियां उसके साथ हो। टिहरी के विस्थापितों का दर्द कौन समझेगा ? अब तो हम दुनियां के नक्षे में षक्तिषाली देष के रूप में स्थापित हो रहे हैं। विकास के नये प्रतिमान गढ़ रहे हैं। बड़े बांधों के साथ अब टनल डैम का युग है। यानी किसी भी बसे-बसाये गाॅव के भीतर-भीतर सुंरग बनाकर नदी का पानी सुरंग से प्रवाहित किया जायेगा, टरबाईन चलेगा और बिजली बनेगी। सुंरग बनाने के दौरान धरती के अन्दर विस्फोट किये जायेंगे, गाॅवों में लोगों के मकानों में दरारें आयेंगी, उनके पानी के स्रोत खत्म हो जायेंगे। ऐसा हुआ भी है उखीमठ-रूद्रप्रयाग के पास रायड़ी गांव के नीचे से सुरंग बनाई गई है। सिंगोली-भटवाड़ी परियोजना के तहत। इस परियोजना का बुरा असर गांव के घरों में दिखता है। मकानों में दरार पड़ चुकी है। लोग परेषान हैं। पानी के स्रोत भी लगभग ध्वस्त हो चुके हैं। लोगों ने आंदोलन भी किये, स्थानीय महिला षुषीला भण्डारी की गिरफ्तारी भी हुई। संघर्श भी हुआ। एक पल के लिए मान भी लें कि बड़े बांध विकास के मंदिर हैं तो भी कुछ सवालों से पीछा नहीं छूटने वाला। बांध से बनने वाली बिजली का कितना भाग स्थानीय समुदाय को मिलेगा ? सांस्कृतिक और सामाजिक रूप से होने वाले नुकसान की भरपाई कौन सी कम्पनी करेगी ? क्या सरकारें इस दिषा में सोच रही हैं ? टिहरी और नर्मदा जैसे दर्जनों आन्दोलन हैं जो बड़े बाधों के विरोध में सीना तान कर खड़े रहे। लेकिन आन्दोलन विफल क्यों हुए ? कई सारे सवाल हैं जो बड़े बांधों के अस्तित्व पर सवाल दागते हैं ? विकास के प्रचलित माॅडल पर समाज का एक बड़ा तबका हमेषा आषंका भरे सवाल खडे़ करेगा। क्योंकी प्रकृति को उपभोग की वस्तु समझना अन्ततह विनाष की ओर जाने की तैयारी है। इससे बचने का कोई रेडिमेड तरीका तो किसी के पास नहीं है। अपने-अपने हिस्से का जीवन जी कर जीयेंगे लोग और अपने स्तर से इस सवाल का सामना भी करेंगे। यदि इससे बचेंगे तो एक दिन यही विकास के प्रतिमान समूचे मानव अस्तित्व के लिए संकट बन जायेंगे। 





liveaaryaavart dot com

विपिन जोशी 
(चरखा फीचर्स)

कोई टिप्पणी नहीं: