बागा कस्बे पर बोको हराम के हमले में र्दजनों की मौत - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 9 जनवरी 2015

बागा कस्बे पर बोको हराम के हमले में र्दजनों की मौत

boko haram attack
नाइजीरिया के उत्तरपूर्वी कस्बे बागा में बोको हराम के आतंकवादियों ने पिछले दो दिनों के दौरान र्दजनों लोगों की हत्या कर दी और कई घरों में आग लगा दी। प्रत्यक्षदशियों ने कल इस बात की जानकारी देते हुये बताया कि गत सप्ताह के अंत में बोको हराम ने इस कस्बे पर कब्जा जमा लिया था। उन्होंने बताया कि आतंकवादी पिछले दो दिनों से वहां हमले कर रहे हैं जिसमें र्दजनों लोग मारे जा चुके हैं। 

जिला प्रमुख अब्बा हसन ने बताया कि चड झील के किनारे बसे इस कस्बे पर जब आतंकवादियों ने हमला किया तब करीब 100 लोगों की मौत हो गयी थी। दो स्थानीय लोगों ने बताया कि मंगलवार को आतंकवादियों ने अंधाधुंध गोलियां चलायी और इमारत में आग लगा दी। उन्होंने बताया कि आतंकवादियों द्वारा गत सप्ताह के अंत में एक सैन्य कैंप को ध्वस्त करने के बाद कस्बे में तैनात सभी सैनिक वहां से भाग गये थे।

कोई टिप्पणी नहीं: