शशि थरूर आज शाम दिल्ली के लिए होंगे रवाना - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 9 जनवरी 2015

शशि थरूर आज शाम दिल्ली के लिए होंगे रवाना

tharoor-reach-delhi-today
सुनंदा पुष्कर की रहस्यम मौत के सिलसिले में दिल्ली पुलिस द्वारा  हत्या का मामला र्दज करने के बाद से ही  पूर्व केन्द्रीय मंत्री शशि थरूर की मुश्किलें बढती जा रही हैं और ऐसी खबरे हैं कि केरल के एक आयुर्वेदिक केन्द्र में अपना उपचार बीच में ही छोड कर वह आज शाम दिल्ली रवाना होने वाले हैं। हालांकि पुलिस ने हत्या मामले में श्री थरूर से पूछताछ की कोई बात अभी नहीं कही है लेकिन ऐसी खबरों का बाजार गर्म है कि देर सबेर उनसे भी पूछताछ की जाएगी। श्री थरूर पिछले दस दिनों से केरल के गुरूवायुर के समीप चवाकाड में पेरूमईआमाना आयुवेर्ेदिक केन्द्र में अपना उपचार करा रहे हैं। उपचार के कुछ दिन ही और शेष रह गए हैं लेकिन इसी बीच श्री थरूर ने दिल्ली वापसी का कार्यक्रम बना लिया है।उनसे जुडे अधिकारियों ने बताया कि श्री थरूर वापसी के पहले पत्रकारों से बातचीत करेंगे। 
    
उपचार केन्द्र के महानिदेशक साजी कुरूप ने बताया कि श्री थरूर पिछले कुछ दिनों से किसी भी मीडियार्कमी से नहीं मिल रहे थें जबकि कयी पत्रकार लंबे समय से उनसे मिलने की कोशिश में लगे हुए थे।उन्होंने कहा कि दिल्ली वापसी का कार्यक्रम देखते हुए श्री थरूर का उपचार आज ही खत्म किया जा रहा है। श्री थरूर की पत्नी सुनंदा पुष्कर की मौत के मामले में हत्या का मुकदमा र्दजा होने की खबरें आने के साथ ही कयी राष्ट्रीय चैैनल और स्थानीय मीडिया के पत्रकार श्री थरूर से मिलने के लिए उपचार केन्द्र पहुंचे थे लेकिन वह किसी से नहीं मिल रहे थे। सुनंदा पुष्कर गत वर्ष 17 जनवरी को दक्षिणी दिल्ली स्थित एक होटल के कमरे में मृत पायी गयी थीं।उस समय कराए गए पोस्टमार्टम रिपोंर्ट में उनकी मौत जहर से हुयी बतायी गयी थी।हालांकि दिल्ली स्थित आयर्ुविज्ञान संस्थान की जाचं में जहर के प्रकार का सही पता नहीं लग सका था। मधूलि

कोई टिप्पणी नहीं: