गोंडवाना एक्सप्रेस मिला बम, साजिश नाकाम - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 12 जनवरी 2015

गोंडवाना एक्सप्रेस मिला बम, साजिश नाकाम

जबलपुर से दिल्ली जा रही जबलपुर-निजामुद्दीन एक्सप्रेस में अचानक एक लावारिस बैग से बम मिलने के बाद हडक़ंप मच गया। इस घटना की जानकारी जब मिली। जब यात्री ने जीआरपी को लावारिस बैग की सूचना दी, जिसके बाद सिहोरा रोड स्टेशन पर बैग को ट्रेन से उतारकर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरानबाद बैग में बम रखा मिला, जो एक मल्टी मीटर से जुड़ा था। बम मिलने की सूचना पर एनआईए और मप्र एसटीएफ की टीमें जांच के लिए रवाना हो गई हैं।

जानकारी के मुताबिक, बम ट्रेन की एस-8 बोगी की 14 नंबर बर्थ के नीचे एक काले रंग के बैग में रखा था। यात्रियों ने बताया कि जिस व्यक्ति ने सिहोरा में जीआरपी के सिपाही को सूचना दी थी वह खुद सागर स्टेशन पर उतर गया था और स्वयं को रेलवे कर्मचारी का बता रहा था। यात्रियों के बयान केमुताबिक आधार पर जीआरपी ने स्केच तैयार किए हैं। उस शख्स की लाल मूंछे और लगभग 45-50 वर्ष उम्र बताई जा रही है।

यात्रियों के मुताबिक, बैग में रखे एक पॉलीथिन में कुछ कागज मिले। जिनमें विजिटिंग कार्ड, ट्रेवल्स कंपनी के बिल सहित अन्य कागजात थे। यह सभी कागज बिहार के मोतीहार, पूर्णिया एवं धनबाद के थे। संदेह के आधार पर पुलिस ने इन्हें जब्त कर लिया है। इसके अलावा पुलिस एस-8 बोगी में सवार यात्रियों से भी जानकारी जुटा रही है। हालांकि, करीब एक घंटे तक चली सभी बोगियों की जांच के बाद ट्रेन को रवाना कर दिया गया।

स्पेशल डीजी रेल मैथिलीशरण गुप्त के मुताबिक पायरो बम अति ज्वलनशील होता है। विस्फोट के बाद यह पदार्थ जहां-जहां भी गिरता है, वहां आग लग जाती है। हालांकि जांच एजेंसियों ने किसी बड़े धमाके की साजिश से इंकार किया हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: