आने वाले दिनों में निवेश में होगी बढ़ोतरी : जेटली - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 12 जनवरी 2015

आने वाले दिनों में निवेश में होगी बढ़ोतरी : जेटली

घरेलू अर्थव्यवस्था के पुनरुद्धार के लिए की गई पहलों के मद्देनजर वित्त मंत्री अरुण जेटली ने आज कहा कि आने वाले दिनों में निवेश में उल्लेखनीय बढ़ोतरी होगी। उन्होंने वायब्रेंट गुजरात सम्मेलन के मौके पर कहा सरकार ने पिछले कुछ महीनों में कई कदम उठाए हैं और भारत के बारे में रुझान बहुत सकारात्मक है। मुझे उम्मीद है कि अगले कुछ दिनों में निवेश में उल्लेखनीय बढ़ोतरी होगी।

उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता होगी बुनियादी ढांचे पर और खर्च करना और विनिर्माण में व्यय प्रोत्साहित करना ताकि वृद्धि को बढ़ावा मिले और अपेक्षाकृत अधिक रोजगार सृजन किया जा सके। उन्होंने कहा कि देश भर में समान वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) अगले साल तक लागू किया जाएगा। सरकार ने पिछले महीने संसद के शीतकालीन सत्र में जीएसटी विधेयक पेश किया है।

कोई टिप्पणी नहीं: