चार्ली एबदो हमलावरों को 51 करोड का इनाम देंगे याकूब - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 8 जनवरी 2015

चार्ली एबदो हमलावरों को 51 करोड का इनाम देंगे याकूब

haji yaqoob qureshi
बहुजन समाज पार्टी के नेता और उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी ने फ्रांस के बहुचर्चित अखबार .चार्ली एबदो. के पेरिस स्थित दफतर पर कल शाम हुए आतंकी हमले का समथरन करने के साथ आज हमलावरों को 51 करोड रुपये का इनाम देने का सन्सनीखेज ऐलान किया. श्री कुरैशी ने कहा कि पैगम्बर की शान में गुश्ताखी करने वाले चार्ली एबदो के कार्टूनिस्ट और पत्रकारों की तरह अपनी मौत को न्यौता देंगें. इस्लाम के धर्म गुरुों की इस राय के विपरीत कि धर्म में हिंसा के लिए कोई स्थान नहीं होता प्रदेश के पूर्व मंत्री श्री कुरैशी ने आज मेरठ में कहा .. रसूले इश्क उन्हें सजा देते हैं . 

पैगम्बर मोहम्मद का अपमान करने की जुर्रत करने वाले मौत के हकदार हैं  और उन पर हमला करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही शुरू करने की कोई जरूरत नहीं है. श्री कुरैशी ने कहा कि पैगम्बर साहब ने शान्ति और प्रेम के संदेश का प्रसार किया लेकिन कुछ लोग धर्म का अपमान करने की कोशिश में जुटे हैं. चार्ली एबदो अखबार के दफतर पर कल हुए हमले का जिक्र करते हुए उन्होंनें कहा कि वह मोहम्मद साहब का कार्टून बनाने वालों का सिर कलम करने वाले को 51 करोड रुपये का पूर्व घोषित इनाम देने को तैयार हैं. उन्होंने कहा अगर वे इनाम की रकम मांगेंगें तो मैं उन्हें यह धनराशि देने को तैयार हूॅ. गौरतलब है कि श्री कुरैशी ने 2006 में मेरठ की एक जनसभा में पैगम्बर साहब का कार्टून बनाने वाले डेनिस कार्टूनिस्ट का सिर कलम करने वाले को 51 करोड रुपये का इनाम देने का एलान करके काफी सुर्खियां बटोरी थीं. 

इस बीच श्री कुरैशी के विवादास्पद बयान पर भारतीय जनता पार्टी ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है । पार्टी की प्रदेश इकाई के प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने कहा कि श्री कुरैशी का बयान सबको साथ लेकर चलने की हमारे देश की  .वसुधैव कुटुम्बकम. की मूल भावना के खिलापं है । उनके खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा चलाया जाना चाहिए उधर प्रदेश के अपर पुलिस महानिदेशक कानुन व्यवस्था मुकुल गोयल ने कहा कि कानून की निगाह से हम इस बयान पर गौर करने के बाद बसपा नेता के खिलाफ कार्रवाई कर सकते हैं. ज्ञातव्य है कि पेरिस स्थित चार्ली एबदो के कार्यालय में कल शाम किए गये सशस्त्र हमले में दस पत्रकारों समेत 12 लोगों की मृत्यु हो गई थी. श्री कुरैशी लोकसभा के पिछले चुनाव में बसपा के टिकट पर मुरादाबाद सीट से प्रत्याशी थे और उन्हें एक लाख 60 हजार वोट मिले थे.

कोई टिप्पणी नहीं: