फ्रांस की राजधानी पेरिस के व्यंग पत्रिका चार्ली हेब्दो पर हमला करने वाले तीन संदिग्ध आतंकवादियों में से एक हामिद मोराड(19) ने खुद को पुलिस के हवाले कर दिया है जबकि दो अन्य की भी पहचान कर ली गई और पुलिस तेजी से इनकी तलाश कर रही है। पेरिस के प्रासीक्यूटर कार्यालय के एक अधिकार ने आज बताया कि तीनों हमलावरों में सबसे छोटे हामिद मोराड ने बेल्जियम की सीमा से लगते चार्लीविले मिजीहरज के एक पुलिस थाने में जा कर आत्मर्समपण कर दिया। उन्होंने बताया कि स्थानीय टेलीविजन बीएएफएम टी वी ने एक अपुष्ट सूत्र के हवाले से बताया कि हमलावर ने अपना नाम सोशल मीडिया में सामने आने के बाद खुद को पुलिस के हवाले करने का निर्णय किया। फ्रांस की पुलिस इस हमले में शामिल दो भाइयों शरीफ क्वाचि.32. तथा सईद क्वाचि .34. की तेजी से तलाश कर रही है। दोनों फ्रांस के ही नागरिक है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि शरीफ क्वाचि को पहले भी आतंकवाद की एक घटना के लिए 18 महीने की कैद की सजा सुनाई गई थी। पुलिस ने दोनों भाइयों की तस्वीरे जारी की है और इनसे संबंधित जानकारी पुलिस को देने की अपील की है। पुलिस ने कहा कि हथियारों से लैस ये खतरनाक लोग है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि एक हमलावर की पहचान उसके पहचानपत्र से की गई जिसे घटनास्थल से बरामद किया गया है।
पुलिस ने बताया कि दोनों क्वाचि भाइयों तथा उनसे जुडे सूत्रों की तलाश में आतंकवाद विरोधी पुलिस रिम्स स्ट्रासबर्ग तथा पेरिस के कई जगहों पर छापे मार रही है। उन्होंने बताया कि दो सशस्त्र हमलावरों के फरार हो जाने से शहर में और हमले होने का खतरा बढ गया है। सरकार ने देश में उच्चतम स्तर का अलर्ट जारी करते हुए. यातायात के अड्डो. धार्मिक स्थलों. मीडिया कार्यालयों तथा डिपार्टमेंटल स्टोरों की सुरक्षा बढा दी है। राष्ट्रपति प्रांसुआ ओल्हांद ने कल शाम देश के नाम एक संदेश में कहा था निसंदेह यह एक आतंकवादी हमला है और आज पूरा फ्रांस निशाने पर है। उन्होंने आज एक दिवसीय राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है। चार्ली हेब्दो पर कल शाम हुए हमले की जिम्मेदारी हालांकि अभी किसी आतंकवादी संगठन ने नहीं ली है लेकिन एक प्रत्यक्र्षदशी ने 20 मिनट डेली न्यूजपेपर को बताया कि हमलावर ने घटनास्थल से फरार होने के लिए कार में बैठने से पहले कहा था मीडिया को बता देना कि यह यमन के अल कायदा का काम है। आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट तथा कई अन्य संगठनों ने इस हमले की इंटरनेट पर तारीफ की है। यूरोप के तमाम देश इस बात के फिक्रमंद है कि इराक और सीरिया से लौटने वाले लडाके अपने..अपने देशों में आतंकवादी हमले कर सकते है।
पत्रिका राजनीति तथा धार्मिक नेताों पर व्यंग्य करने तथा उनके कार्टून छापने के लिए मशहूर है। पत्रिका ने पैगम्बर मोहम्मद साहब पर कई कार्टून छापे थे जिसके बाद से यह पत्रिका कट्टरपंथियों के निशाने पर थी। उसनें हाल ही में आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट के मुखिया अबू बकर अल बगदादी का कार्टून भी टि्वटर पर शेयर किया था। कल इस पत्रिका के कार्यालय पर हुए आतंकवादी हमले में कई मशहूर कार्टूनिस्टों सहित 12 लोग मारे गए थे। फ्रांस के टेलीविजन में दिखाए गए फुटेज में इमारत के बाहर काले कपडे पहने दो व्यकि्त दिखाई दे रहे है। उनमें से एक ने घटनास्थल पर घायल पडे पुलिर्सकमी को नजदीक से गोली मार दी और दोनों इमारत की ओर आगे बढ गए। एक अन्य टीवी आई टेली ने दिखाया कि एक हमलावर फ्रें च भाषा में चिल्ला रहा है हमने चार्ली हेब्दो को मार दिया हमने पैगंबर मोहम्मद का बदला ले लिया। विश्व के तमाम मुल्कों ने इस हमले की निंदा की है। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने इसे कायराना हरकत बताया है। उधर प्रेंच काउंसिल आज द मुस्लिम फेथ (सीएफसीएम) के प्रमुख दलीब बोऊबाकर ने भी इस हमले की निंदा करते हुए कहा कि यह बेहद बर्बर हरकत है तथा लोकतंत्र एवं प्रेस की आजादी पर हमला भी। उन्होंने कहा कि इसको अंजाम देने वाले सच्चे मुसलमान होने का दावा नहीं कर सकते।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें