बुबका लडेंगे आईएएएफ के अध्यक्ष पद का चुनाव - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 28 जनवरी 2015

बुबका लडेंगे आईएएएफ के अध्यक्ष पद का चुनाव

bubka-will-fight-iaaf-president-election
पूर्व ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता र्सजेई बुबका ने बुधवार को घोषणा की कि वह इस वर्ष विश्व एथलेटिक्स संस्था इंटरनेशनल एसोसिएशन आफ एथलेटिक्स फेडरेशन के अध्यक्ष पद का चुनाव लडेंगे। पोल वोल्ट स्पर्धा में एक ओलंपिक स्वर्ण पदक और लगातार छह विश्व चैंपियनशिप विजेता तथा अपने खेल में  35 विश्व रिकार्ड बनाने वाले बुबका ने इससे पहले भी आईएएएफ के अध्यक्ष पद का चुनाव लडने की इच्छा जाहिर की थी जब निवर्तमान अध्यक्ष लेमिन डियाक ने यह पद छोड दिया था। इसके अलावा दो बार 1500 मीटर के ओलंपिक चैंपियन और 2012 लंदन ओलंपिक आयोजन समिति के अध्यक्ष और आईएएएफ के उपाध्यक्ष ब्रिटेन के सेबेस्टियन को ने गत वर्ष अध्यक्ष पद का चुनाव लडने की घोषणा की थी। 

यूक्रेन के बुबका ने कहा.. यूक्रेन की एथलेटिक फेडरेशन की कार्यकारी समिति के फैसले के बाद और मेरे दोस्त. साथियों के कहने पर मैंने इस बार आईएएएफ के अध्यक्ष पद के लिये खडा होने का फैसला किया है। जब से मैं अपने शहर की गलियों में खेलता था तभी से मैंने अपनी जिंदगी को खेल के लिये र्समपित करने का फैसला कर लिया था। 51 वर्षीय बुबका ने कहा.. मैं एथलेटिक्स को हर स्तर पर अच्छा करने के लिये काम करने को तैयार हूं। मैं जानता हूं कि राज्य. राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक खिलाडी को किस तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।.. बुबका अपने देश की ओलंपिक कमेटी के अध्यक्ष और अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति .आईओसी. के सदस्य भी हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: